फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत और मासूम समेत दो घायल

Sat, 08 Aug 2026 12:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

Auraiya News: झांसी से बरेली में आयोजित उर्स मेले में शामिल होने जा रहे कार सवार अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Car Crashes Into Truck on Bundelkhand Expressway, three died and two Seriously Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कार ट्रक हादसा, दो की मौत - फोटो : amar ujala

झांसी से बरेली में लगे उर्स मेले में शामिल होने जा रहे कार सवार लोग शनिवार सुबह औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

Car Crashes Into Truck on Bundelkhand Expressway, three died and two Seriously Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कार ट्रक हादसा, दो की मौत - फोटो : amar ujala

भीषण टक्कर में कार सवार मासूम बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची एक्सप्रेसवे टीम और पुलिस ने घायलों को इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Car Crashes Into Truck on Bundelkhand Expressway, three died and two Seriously Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कार ट्रक हादसा, दो की मौत - फोटो : amar ujala

बरेली उर्स मेले में जा रहे थे कार सवार

पुलिस के अनुसार, झांसी के उनाव गेट निवासी साबिर अली (48), मोहम्मद जमाल (50), मोहम्मद फिरोज (45), शकीला बानो (62), रिहाना (45) और 8 वर्षीय बच्ची ताहिरा बानो शनिवार सुबह कार से बरेली में आयोजित उर्स मेले में जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार अछल्दा थाना क्षेत्र से गुजर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुँची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Crashes Into Truck on Bundelkhand Expressway, three died and two Seriously Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कार ट्रक हादसा, दो की मौत - फोटो : amar ujala

हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और भीतर मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम और अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सैफई अस्पताल पहुँचाया गया।

विज्ञापन
Car Crashes Into Truck on Bundelkhand Expressway, three died and two Seriously Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कार ट्रक हादसा, दो की मौत - फोटो : वीडिओ ग्रैब

सैफई में तीन को मृत घोषित किया गया

सैफई अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मोहम्मद जमाल (50), शकीला बानो (62) समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घायलों का इलाज सैफई में जारी है और पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed