फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में दुस्साहसिक लूट: पत्नी हुई बेसुध, पति पड़ा था लहूलुहान; वारदात के बाद बार्डर-बार्डर खेलती रही पुलिस

Sat, 08 Aug 2026 09:18 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 09:18 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर जिले के साढ़ और बिधनू थाना क्षेत्र की सीमा पर बीती आधी रात बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक लूटकांड को अंजाम देकर खाकी के गश्ती दावों की धज्जियां उड़ा दीं। खेत में बने सुनसान घर में घुसे बदमाशों ने सो रहे दंपति पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Miscreants Attack Couple With Sharp Weapons, Loot Bike and CCTV Equipment
बदमाशों ने दंपती पर किया हमला - फोटो : amar ujala

वारदात के दौरान पति खून से लथपथ होकर बेसुध हो गया, वहीं बुरी तरह जख्मी पत्नी अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर आधी रात तड़पती रही। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद एक तरफ पीड़ित जिंदगी की जंग लड़ते रहे, तो दूसरी तरफ पुलिस महकमा घंटों तक 'बॉर्डर-बॉर्डर' खेलने में मस्त रहा।

Kanpur: Miscreants Attack Couple With Sharp Weapons, Loot Bike and CCTV Equipment
बदमाशों ने दंपती पर किया हमला - फोटो : amar ujala

कैमरे का रुख मोड़ा, फिर धारदार हथियारों से हमला 

जानकारी के मुताबिक, साढ़ थाना क्षेत्र के देवसड़ गांव निवासी मोहम्मद कल्लू (40), अपनी पत्नी शाहजहां (35) और दो वर्षीय मासूम बेटी के साथ गांव से करीब 700 मीटर दूर खेतों में स्थित मकान में रहते हैं। मुख्य मार्ग से 600 मीटर अंदर कच्चे चकरोड के रास्ते पर बने इस सुनसान मकान को बीती आधी रात बदमाशों ने अपना शिकार बनाया।

Kanpur: Miscreants Attack Couple With Sharp Weapons, Loot Bike and CCTV Equipment
बदमाशों ने दंपती पर किया हमला - फोटो : amar ujala

पहचान छिपाने के इरादे से शातिर बदमाशों ने सबसे पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख आसमान की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद अंदर दाखिल होकर सो रहे कल्लू और शाहजहां पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Miscreants Attack Couple With Sharp Weapons, Loot Bike and CCTV Equipment
बदमाशों ने दंपती पर किया हमला - फोटो : amar ujala

हमले में सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से कल्लू मौके पर ही लहूलुहान होकर बेसुध हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ित की बाइक, घर में रखे सीसीटीवी कैमरे के उपकरण और अन्य कीमती सामान लूटकर आसानी से फरार हो गए।

विज्ञापन
Kanpur: Miscreants Attack Couple With Sharp Weapons, Loot Bike and CCTV Equipment
बदमाशों ने दंपती पर किया हमला - फोटो : amar ujala

मासूम को गोद में लेकर 500 मीटर तक तड़पती रही पीड़िता

बदमाशों के भागने के बाद गंभीर रूप से घायल शाहजहां ने हिम्मत नहीं हारी। वह अपनी दो साल की बिलखती मासूम बच्ची को गोद में उठाए, खून से लथपथ हालत में घुप अंधेरे में 'बचाव-बचाव' चिल्लाते हुए करीब 500 मीटर दूर स्थित दूसरे खेत में बने मकान तक पहुंचीं और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने तुरंत रात 1:16 बजे डायल 112 को सूचना दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed