जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल खोल दी है। शुक्रवार दोपहर बारिश के चलते उरई के मलंगा नाले में आए उफान से रगौली गांव को जोड़ने वाला पीपों का अस्थायी पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। इसके साथ ही करीब 10 मीटर सड़क भी कटकर नाले में समा गई। पुल बहने से रगौली गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है और दोनों ओर राहगीर फंस गए।
Orai: मूसलाधार बारिश में मलंगा नाले का अस्थायी पुल बहा, रगौली गांव का संपर्क टूटा; पांच हजार आबादी प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:16 PM IST
सार
Orai News: मूसलाधार बारिश ने जालौन में मलंगा नाले पर बने अस्थायी पुल को बहा दिया। शुक्रवार दोपहर तेज बहाव के चलते रगौली गांव को जोड़ने वाला पीडब्ल्यूडी का अस्थायी पीपा पुल और करीब 10 मीटर सड़क पानी में समा गई। इससे गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया और दोनों ओर लोग फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन