{"_id":"672db30a6cd11d4a950f9db9","slug":"chhath-puja-2024-mahaparva-concluded-by-offering-arghya-to-the-rising-sun-crowd-of-devotees-gathered-at-ghats-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2024: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2024: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:18 PM IST
सार
Kanpur News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा पूरी संपन्न हो गई। इसके साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी समाप्त हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
Chhath Puja 2024
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिर पर फल-फूल व पूजा सामग्री से भरी डलिया, हाथों में अखंड ज्योति और जुबां पर छठ मैया के गीत। चेहरे पर श्रद्धा के भाव लिए करीब पांच लाख लोगों ने उत्साह व उल्लास के साथ छठ पर्व के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत भी तोड़ा।
शहर के घाटों पर तड़के सुबह ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। कुछ श्रद्धालु रविवार रात घाटों व नहरों से गए ही नहीं थे। वहीं, रात तीन बजे से ही लाखों महिलाएं अपने परिजनों संग घाटों, नगरों व कृत्रिम तालाबों पर पहुंच गईं।
2 of 5
Chhath Puja 2024
- फोटो : amar ujala
बर्रा, गुजैनी, पांडु नदी, सीटीआई, अर्मापुर, पनकी व आवास विकास सभी घाट खचाखच भर गए थे। पहले परिवार की बेटियां, भाइयों और रिश्तेदारों संग पहुंचीं और वेदी की सफाई की। चार बजे से वेदी पूजन की शुरुआत हो गई। चारों ओर जल रहे घी के दीये घाट किनारे की शोभा बढ़ा रहे थे।
3 of 5
Chhath Puja 2024
- फोटो : amar ujala
रातभर जागे, फिर भोर में की तैयारी
अर्मापुर घाट किनारे लोग रतजगा कर रहे थे। भोर में तैयारी में जुट गए। छठ मैया के गीत गाते रहे। जगमगाते घाट पर आधी रात के बाद से पहुंचने लगे। सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं घाट पर खड़ी हो गईं और सूरज का इंतजार करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chhath Puja 2024
- फोटो : amar ujala
माई का जयकारा लगाते चल रहे थे लोग
सीटीआई घाट पर भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं परिवार संग पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। रास्ते में लोग माई का जयकारा लगाते चल रहे थे। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त थी। व्रती महिलाओं ने अन्य महिलाओं के सिंदूर लगाया। पनकी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
Chhath Puja 2024
- फोटो : amar ujala
सकुशल संपन्न हुआ छठ महापर्व
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना पनकी, कल्याणपुर व अर्मापुर क्षेत्रांतर्गत छठ पूजा के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ड्यूटी और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा त्यौहार सकुशल संपन्न रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।