{"_id":"672d766eb80f1f7483025579","slug":"ekta-murder-case-gym-trainer-vimal-had-bought-the-rope-a-week-before-to-kill-ekta-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Murder Case: एकता को रास्ते से हटाने के लिए पहले ही खरीदा था ये सामान; विमल का चौंकाने वाला कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ekta Murder Case: एकता को रास्ते से हटाने के लिए पहले ही खरीदा था ये सामान; विमल का चौंकाने वाला कबूलनामा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:51 AM IST
सार
कानपुर में एकता हत्याकांड के आरोपी विमल ने रिमांड पर दूसरे दिन बताया कि एक सप्ताह पहले ही उसने ये सामान खरीद लिया था। 22 जून से ही वह एकता को जिम बुलाने की कोशिश कर रहा था। 24 जून को वह जिम आई थी।
कानपुर के एकता हत्याकांड में आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी ने कस्टडी रिमांड पर एक और बड़ा खुलासा किया। मंगलवार को प्रभारी सीजेएम आशीष कुमार सिंह ने 48 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया। विमल से पुलिस विस्तृत पूछताछ करने, मृतका का मोबाइल और जिम बैग बरामद करने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
2 of 7
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रिमांड पर दूसरे दिन विमल ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही रस्सी खरीद कर लाया था। 22 जून से वह एकता को जिम बुलाने की कोशिश कर रहा था। 24 जून को सुबह कॉल की पर रिसीव नहीं हुई। विमल के मुताबिक, जब 24 जून को एकता जिम में आई तो उसे देखकर मुस्कुरा रही थी। उसकी उस चिढ़ाने वाली मुस्कान देखकर उसने तय कर लिया कि वह आर या पार कर के रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
आरोपी जिम ट्रेनर विमल
- फोटो : अमर उजाला
एकता को रास्ते से हटाने की पहले ही बना ली थी योजना
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि एकता दूसरी महिलाओं से बातचीत करने पर काफी रोक-टोक और बहस करती थी। साथ ही उसकी बात न मानने पर जेल भिजवाने की भी धमकी देती थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि विमल ने पूछताछ के दौरान कबूला कि एकता को रास्ते से हटाने की योजना पहले से ही बना ली थी।
4 of 7
एकता गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मैसेज करके देती थी धमकी
20 दिन से एकता भले ही जिम न आ रही हो, लेकिन वह मैसेज से अक्सर दूसरी महिलाओं से दूर रहने के लिए कहती थी। साथ ही उसे बदनाम कर जेल भिजवाने की भी धमकी देती थी, जिसकी वजह से वह एकता को रास्ते से हटाना चाहता था।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मिले विमल के तिलक के फोटोग्राफ
पुलिस को विमल के तिलक के फोटोग्राफ भी मिले हैं। ये फोटो पांच अप्रैल को लिए गए थे। विमल का कहना था कि पांच अप्रैल को रोका के दौरान नवंबर में शादी तय हो गई थी। रोका विमल के घर के सामने स्थित धर्मशाला में हुआ था। पुलिस का मानना है कि विमल की मंगेतर ने विवाद से बचने के लिए मीडियाकर्मियों से शादी कैंसिल होने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस एकता का जिम बैग और मोबाइल बरामद करने की कोशिश कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।