{"_id":"60bbcb588ebc3e03f66eefa2","slug":"former-bjp-leader-narayan-bhadauria-and-history-sheeter-manoj-singh-sent-to-jail-interrogated-for-several-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला: पूर्व भाजपा नेता नारायण भदौरिया और हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह भेजे गए जेल, कई घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला: पूर्व भाजपा नेता नारायण भदौरिया और हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह भेजे गए जेल, कई घंटे पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह, भाजपा नेता
- फोटो : amar ujala
हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और भाजपा नेता रहे नारायण सिंह भदौरिया समेत चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। हिस्ट्रीशीटर को छोड़कर बाकी तीनों आरोपियों ने जमानत अर्जी लगाई है, जिसकी सुनवाई 12 जून को होगी। जेल भेजने से पहले पुलिस ने आरोपियों से कई घंटे पूछताछ कर जानकारी जुटाई। नामजद अन्य आरोपी फरार हैं। उनका अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं। नौबस्ता में बुधवार को पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को फरार कराया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मनोज सिंह, भाजपा के दक्षिण जिला मंत्री रहे नारायण सिंह, रॉकी यादव और गोपाल शरण सिंह की गिरफ्तारी की थी। शनिवार को पुलिस ने इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों पर बलवा, 7 सीएलए, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। लिहाजा कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।
Trending Videos
नारायण सिंह
- फोटो : amar ujala
जिसके बाद आरोपियों को चौबेपुर की अस्थायी जेल भेज दिया गया। क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद आरोपियों को जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा। मामले में रणधीर सिंह तोमर पहले से जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमला कर अपराधी को भगाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर और नेता के कई गुर्गे गिरफ्त से दूर
हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और नारायण सिंह के कई गुर्गे अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इसमें आदित्य दीक्षित, धीरू शर्मा, रॉबिन सक्सेना, राज वल्लभ, विकास तिवारी, बाबा ठाकुर मुख्य हैं। इसके अलावा अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त में पुलिस की टीम जुटी है। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। कुछ आरोपी आसपास के जिलों में हैं। सर्विलांस की टीम उनको ट्रेस कर रही है। कुछ के परिचितों व रिश्तेदारों को भी पुलिस ने उठाया है।

24 मई को भी लगा था अपराधियों का जमावड़ा
पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि आरोपी रॉकी यादव की जन्मदिन पार्टी भी 24 मई को आकर्षण गेस्ट हाउस में हुई थी। उसमें भी इन्हीं सभी अपराधियों का जमावड़ा लगा था। इसकी तमाम फोटो भी पुलिस को मिली हैं। एक दो बड़े नेता भी शामिल हुए थे। हालांकि नारायण के जन्मदिन की पार्टी में वो नजर नहीं आए।
पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि आरोपी रॉकी यादव की जन्मदिन पार्टी भी 24 मई को आकर्षण गेस्ट हाउस में हुई थी। उसमें भी इन्हीं सभी अपराधियों का जमावड़ा लगा था। इसकी तमाम फोटो भी पुलिस को मिली हैं। एक दो बड़े नेता भी शामिल हुए थे। हालांकि नारायण के जन्मदिन की पार्टी में वो नजर नहीं आए।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला कर अपराधी को भगाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
स्पष्ट है कि आकर्षण गेस्ट हाउस मालिक भी नियमों को दरकिनार कर पार्टी करवा रहा था। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद जो आरोपी नोएडा पहुंचे थे वो नारायण सिंह की बहन के फ्लैट में ठहरे थे। वहीं से उनको दबोचा गया था।
फरार आरोपियों की तलाश में लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। ज्यादा देर वो बच नहीं पाएंगे। जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
रवीना तयागी, डीसीपी, साउथ