{"_id":"6338790ed8413f046c749dfc","slug":"four-days-ago-10-lives-lost-in-sitapur-today-27-died-in-a-tractor-trolley-accirdent-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानलेवा लापरवाही: चार दिन पहले सीतापुर में गई थीं 10 जानें, आज 26 की जिंदगियां लील गई ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा लापरवाही: चार दिन पहले सीतापुर में गई थीं 10 जानें, आज 26 की जिंदगियां लील गई ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Oct 2022 04:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में शनिवार रात हुए हादसे से न केवल यूपी बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास हुए इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए लोगों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। माना जा रहा कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है।
Trending Videos
2 of 8
Lucknow Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस सप्ताह सोमवार को भी एक ऐसा ही हादसा लखनऊ के इटौंजा के गद्दीपुरवा गांव में भी हुआ था। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 47 लोग सवार थे। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से 36 लोगों को बचा लिया गया था। डीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
ताजा हादसे में सामने आया है कि ये लोग कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्रॉली सहित पानी भरे खंती में जा गिरे। घटना से चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्रॉली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है।
4 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये और गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।