फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइंस के लिए अजूबा बनी ये लड़की, पैरों से निकल रहीं लोहे की कीलें, पिता बना संन्यासी

Fri, 27 Oct 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Iron nail Getting out from legs
पांच साल से युवती के पैरों से निकल रहीं कीलें

उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के बड़े सरकारी अस्पताल हैलट में भर्ती एक 33 साल की अविवाहित लड़की चर्चा का विषय बनी हुई है। उसकी हालत देखकर डॉक्टरों ने भी अपना माथा पकड़ लिया है। लड़की के पैरों से निकल रहीं लोहे की कीलियां देख सभी हैरान हैं। अब ये केस मेडिकल साइंस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।


जानें, क्या है पूरा मामला...

Iron nail Getting out from legs
एक्सरे में दिख रहीं पैरों में घुसी कीलें
फतेहपुर खागा के सेमरहा गांव की अनुसुइया के पैर से पांच साल से बिना नोक की दो से ढाई इंच लंबी लोहे की कीलें निकल रही हैं। पांच साल से इनकी चुभन से युवती परेशान है। पहले तो कभी-कभार ही ऐसा हो रहा था। इधर, सप्ताह में एक या दो बार यह वाक्या हो रहा है। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है।
 
Iron nail Getting out from legs
पैरों से निकल रहीं कीलें
अविवाहित अनुसुइया (33) के पिता कील निकलने वाली घटना के कुछ दिन बाद से साधु वेश धारण कर घर छोड़कर जा चुके हैं। मां बचपन में ही गुजर गई थी। अनुसइया इकलौते भाई अवधेश और भाभी प्रेमकली के साथ रहती है। सबसे पहले पांच मई 2012 को घुटने के नीचे बायां पैर पका, फिर लोहे की एक कील असहनीय दर्द के साथ बाहर निकली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Iron nail Getting out from legs
पांच साल से युवती के पैरों से निकल रहीं कीलें
अब तो ऐसा अक्सर होता है। अनुसुइया मंगलवार को सदर अस्पताल आई तो डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर किया। सदर अस्पताल के फिजीशियन डॉ. केके पांडेय ने कहा कि लोहे से टिटनेस होता है। अगर युवती के शरीर से पांच साल से लोहे की कीलें निकल रहीं हैं, तो यह घटना किसी अजूबे से कम नहीं। उधर, हैलट के सर्जरी विभाग के हेड डॉ. संजय काला का कहना है कि जांच की जा रही है। एक्सरे में पैरों के अंदर तमाम कीलें दिख रही हैं।
 
विज्ञापन
Iron nail Getting out from legs
एक्सरे में दिख रहीं पैरों में कीलें
कानपुर के लाला लाजपतराय चिकित्सालय (हैलट) में अनुसुइया का इलाज चल रहा है। अनुसुइया की बीमारी सुनकर डाक्टर स्टाफ सभी चकित रह गए महिला के पैरों में इतनी कीलें कहाँ से आ रहीं। इसका जवाब परिजन भी नहीं बता पा रहे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed