फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अंदाज में मनाया गया कानपुर का ‘ऐतिहासिक गंगा मेला’

Sat, 18 Mar 2017 10:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
kanpur ganga mela celebration
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला
पूरे भारत में मशहूर कानपुर के ऐतिहासिक गंगा मेले में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सरसैया घाट पर लगे मेले में संतों ने भी शिरकत की। भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी लोक गीतों और फगुआ गीतों की मोहक प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इन गीतों को सुना और सराहा।

 

kanpur ganga mela celebration
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला

शनिवार को शाम चार बजे के बाद से ही सरसैय्या घाट में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार,भाजपा उत्तर इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी,अनीता गुप्ता, विधायक सीसामऊ इरफान सोलंकी, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, कैंट विधायक सोहेल अंसारी, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा, निर्मल तिवारी, रविंद्र पाटनी, कांग्रेसी नेता शैलेंद्र दीक्षित समेत तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

kanpur ganga mela celebration
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला

गुरु सिंह सभा की ओर से मेले में आए लोगों को मीठा पानी पिलाया गया। इस दौरान सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घंटों सेवा की। गंगा मेले में लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे थे। आने जाने वाले लोगों का सौंप, मिश्री, लौंग आदि देकर स्वागत कर रहे थे। मेले में संतों ने भी शिरकत की। प्रभु कृपा आश्रम जाजमऊ के महंत अरुण पुरी चैतन्य ने बताया कि इस बार मेला आयोजन में संतों ने भी भागीदारी की। कृष्णदास महंत पनकी व महंत आनंदेश्वर समेत बड़ी संख्या में संत समाज मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur ganga mela celebration
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला

गंगा मेला में आए लोग खासकर युवा जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। युवा बीच बीच में अबीर गुलाल उड़ाते हुए हर हर मोदी, हर हर योगी के नारे भी लगा रहे थे। इसी बीच इस्कान टेंपल के कृष्ण अनुयायी भी गुजरे और उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा का भजन गाया। इस पर पूरा माहौल राम मय होता दिखा। हर ओर से जय जय श्री राम के नारे लगे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के अच्छे इंतजाम रहे। 

विज्ञापन
kanpur ganga mela celebration
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला

बिरहाना रोड नवयुवक संघ की ओर से शनिवार को गंगा मेला कार्यक्रम अंतर्गत मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में शहर के गोविंद नगर, हालसी रोड, लाटूर रोड, कमला टावर, फूलबाग समेत 19 टीमों ने भाग लिया। इसें पीली बिल्डिंग बिरहाना रोड की टीम ने मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त की। टीम की ओर से पुष्कर ने मटकी फोड़ी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed