फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन, अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान के 'लबों की शान' को लगा बड़ा झटका

Tue, 12 Jun 2018 06:58 PM IST
नईमुर्रहमान, अमर उजाला, महोबा
नईमुर्रहमान, अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 12 Jun 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Mahoba Pan Crop effected by heat
डेमो पिक
देश-विदेश में मशहूर महोबा का देशावरी पान इन दिनों कुदरत के कहर को झेल रहा है। लू और तेज धूप के चलते पान की फसल बर्बाद हो गई। 'महोबा का पान लबों की शान' को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने घेर लिया है। करीब 30 फीसदी फसल इसकी चपेट में हैं। माना जा रहा है कि इस बार औषधीय गुणों से भरपूर देशावरी पान का मजा लोगों को मुश्किल से मिलेगा। पिछले कई सालों से पान किसान ओलावृष्टि और पाले से जूझ रहे है। इस साल उनको आस थी कि पान फसल उनको पिछला घाटा पूरा कराएगी। पर बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों ने उनकी उम्मीदों को ठंडा कर दिया। पान फसल को बचाने के लिए दवाओं के प्रयोग के साथ पान किसान तमाम जतन कर रहे हैं।  दो दशक पहले महोबा और आसपास के क्षेत्र में लगभग छह सौ एकड़ भूमि में पान की फसल की पैदावार की जाती थी। दो सिमट कर अब 60 एकड़ में रह गई है। 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कैसे बिगड़ी पान की हालत....

Mahoba Pan Crop effected by heat
डेमो पिक
एक पखवारे से पड़ रही बदन झुलसा देने वाली तेज धूप और लू के थपेड़ों की चपेट में आने से देशावरी पान की फसलें बर्बाद हो गई है। पान बुरी तरह झुलस जाने से 10 लाख रुपये की पान फसल प्रभावित हुई है। इससे करीब एक सैकड़ा पान किसानों को नुकसान हुआ है। इस साल तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच जाने से गर्मी के प्रकोप से करीब 30 फीसदी पान बुरी तरह झुलसकर नष्ट हो गया। इससे पान कृषकों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस बार एक पखवारे तक लगातार तापमान बढ़ता रहने से पान झुलसकर बेकार हो गया है। लताओं से सबसे पुराने पत्ते तोड़े जाते हैं जिन्हें पेड़ी का पान कहा जाता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बेहद कड़क और करारा है यहां का पान....
Mahoba Pan Crop effected by heat
डेमो पिक
बेहद कड़क और करारेपन के कारण यहां का पान बहुत पसंद किया जाता है। इसी पान को विदेशों में निर्यात किया जाता है। पान किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिलती हैं। इस दफा अच्छी फसल देखकर किसान उत्साहित थे लेकिन पारा बढ़ने से पान की लताओं के पत्ते खुद ही टूटकर गिर रहे हैं। हरे भरे रहने वाले पान के पत्ते धीरे धीरे काले पड़ रहे है और मुरझाकर गिर रहे हैं। पान कृषक लालता प्रसाद चौरसिया, सुभाषचंद्र चौरसिया, विनोद चौरसिया, सुंदर लाल चौरसिया का कहना है कि गर्म हवाओं के कारण पान तापमान सहन नहीं कर सका। जिससे पान मुरझाकर गिर रहे हैं। इससे पान कृषकों को भारी नुकसान हो रहा है।             
         
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इन देशों में देशावरी पान होता है सप्लाई...
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahoba Pan Crop effected by heat
डेमो पिक
अमेरिका, लंदन तक जाता है करारा पान
महोबा का देश विदेश में मशहूर देशावरी पान की खपत मेरठ, आगरा, शामली, सहारनपुर, बरेली, बागपत सहित पश्चिमी यूपी के अलावा लंदन, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान, यूरोप, श्रीलंका, नेपाल, आदि देशों में बेहद करारेपन के लिए पसंद किया जाता है। पान को मुंह में खाते ही यह पान पूरी तरह से घुल जाता है।  

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ट्रेन से भेजा जाता था पान....
विज्ञापन
Mahoba Pan Crop effected by heat
डेमो पिक
तीन दशक पहले ट्रेन से भेजा जाता था पान             
तीन दशक पहले ट्रेन में पान लोड होकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचता था। एक दिन में 18 से 20 क्विंटल पान देश विदेश में भेजा जाता था। स्टेशन पर 300 से ज्यादा टोकरे प्रतिदिन ट्रेनों में लोड किए जाते थे। दिल्ली में टोकरे से पान निकालने के बाद बेहतर पैकिंग करके विदेशों में भेजा जाता था। अब हफ्ते में 50-60 टोकरे ही भेजे जाते हैं।              

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आंधी-पानी का असर... 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed