{"_id":"5c978911bdec22143f757d0d","slug":"smriti-irani-rally-for-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्मृति ईरानी का गठबंधन पर तीखा प्रहार, बोलीं..हाथी साइकिल पर चढ़ेगा तो पंचर ही हाथ आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्मृति ईरानी का गठबंधन पर तीखा प्रहार, बोलीं..हाथी साइकिल पर चढ़ेगा तो पंचर ही हाथ आएगा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: sapna singla
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करती स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी के कानपुर में सभा को संबोधित करने पहुंची केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करके लोगों को मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि देश में विकास की गाड़ी पंचर न हो, इसके लिए नरेंद्र मोदी को फिर ‘प्रधान चौकीदार’की जिम्मेदारी दें।
Trending Videos
स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया पर केंद्रीय मंत्री ईरानी ने लोगों को संबोधित करते हुए उनमें लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को जीत दिलाने के लिए जमकर जोश भरा। पीएम मोदी की तर्ज पर उन्होंने भी भारत माता की जय से भाषण की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना बोलीं कि अब एक बेटी खुद को गंगा मां की बेटी बताने का प्रयास कर रही है। ईरानी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर खूब प्रहार किए। संसद पर हमले से लेकर सैम पेत्रोदा के बयान तक कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। अमेठी के दृष्टांत सुनाए।
स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शहर में मेट्रो का काम और एयरपोर्ट मोदी सरकार में शुरू हुआ। सपा, बसपा, कांग्रेस किसी सरकार ने शहर के लिए कुछ नहीं किया। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेसियों के बयानों का विरोध कर कानपुर देहात के श्याम बाबू का जिक्र किया।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
बोलीं, कांग्रेसी भारतीय सेना पर प्रश्न चिन्ह लगाने का दुस्साहस करते रहे और मोदी ने घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया। ‘हाथ’ को देश की तिजोरी साफ न करने दें। अंत में नए भारत के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।