फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स : बागपत की बेटियों ने सीखा आत्मरक्षा का हुनर, अब मनचलों से कैसा डर

Tue, 20 Nov 2018 01:37 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: kapil sharma Updated Tue, 20 Nov 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Aparajita hundred million smiles, Daughters learned skills of self defensein Baghpat
अपराजिता अभियान
यूपी के बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में अमर उजाला के महत्वाकांक्षी अभियान  ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कैंप का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सक्षम बनाना और उनके चेहरे पर एक सशक्त मुस्कान लाना है।  

 
Aparajita hundred million smiles, Daughters learned skills of self defensein Baghpat
अपराजिता अभियान
अभियान के तहत जूड़ो कराटे एकेडमी की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। असहज स्थिति में हिम्मत बनाए रखने और स्कूल बैग में मौजूद सामान जैसे पेन-पेंसिल से खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। इसके बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। 
Aparajita hundred million smiles, Daughters learned skills of self defensein Baghpat
अपराजिता अभियान
टीम ने छात्राओं को बताया कि सडक़ों पर चलते वक्त मोबाइल पर कम से कम बात करें, अपने मोबाइल फोन में इमरजेंसी नंबर का प्रयोग करें। अपने फोन में महिला हेल्पलाइन नंबर सेव करके रखें। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करती हैं तो वूमेन सेफ्टी एप भी इसमें डाउनलोड करके रखें। डरें नहीं कुछ भी अनुचित लगने पर शिकायत करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita hundred million smiles, Daughters learned skills of self defensein Baghpat
अपराजिता अभियान
छात्राओं को बताया गया कि खुद को मुसीबत में देखकर घबराएं नहीं बल्कि हमलावार की आंख, नाक, कान या उंगलियों पर चोट पहुंचाएं। इससे उसका दुस्साहस जवाब दे जाएगा। हमलावर के नाजुक अंगों पर वार करने से वह कमजोर पड़ जाएगा। देरी न करते हुए मदद के लिए चिल्लाएं।
 
 
विज्ञापन
Aparajita hundred million smiles, Daughters learned skills of self defensein Baghpat
अपराजिता अभियान
शिविर का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य इंदू और डॉ ज्ञानती ने किया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को आंखों और बॉडी लेंग्वेज के विषय में जानकारी दी, जिससे छींटाकशी करने वाले को डराया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed