{"_id":"5c693b8dbdec224ba94b76c6","slug":"bollywood-actress-bhumi-pednekar-and-taapsee-pannu-drive-tractor-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने यूपी के गांव में चलाया ट्रैक्टर, तापसी ने गोबर से बनाए उपले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने यूपी के गांव में चलाया ट्रैक्टर, तापसी ने गोबर से बनाए उपले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Feb 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
bhumi pednekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू घाघरा, बुशर्ट पहनकर, सिर से चुनरी ओढ़कर जब जनता के बीच पहुंची तो लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि टीवी पर दिखने वाली दो बड़ी हीरोइनें उनके सामने हैं। ग्रामीण वेशभूषा में सजी दोनों अभिनेत्रियों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आगे देखें आखिर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार ये अभिनेत्रियां आखिर कहां कर रही हैं ये सब काम: -
Trending Videos
2 of 11
bhumi pednekar
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और टॉयलेट एक प्रेम कथा की हीरोइन भूमि पेडनेकर को जब लोगों ने ट्रैक्टर चलाते, खेत में काम करते, भट्ठे पर काम करते, उपले बनाते देखा तो उनके होश उड़ गए। शनिवार को यह नजारा धनपुर और साधु नंगली गांव में रहा। जहां फिल्म ‘सांड की आंख’ की टीम शूटिंग के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
meerut news
अनुराग कश्यप के निर्देशन में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर यह फिल्म बन रही है। इसमें भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू दोनों दादियों का किरदार निभा रही हैं।
4 of 11
bhumi pednekar-tapsee pannu
पूरी सुरक्षा व्यवस्था और तगड़े सुरक्षा घेरे में फिल्म के गाने गोल्ड-गोल्ड की शूटिंग मेरठ के मवाना में की गई। टीम रामपुर के ईंट के भट्ठे पर भी पहुचीं। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों को देखने, सेल्फी लेने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो को डिलीट कराया गया।
विज्ञापन
5 of 11
shooter dadi
स्कूल के बच्चों ने अभिनेत्रियों संग की खेती
मेरठ के साधु नंगली गांव में बालीवुड फिल्म सांड की आंख की शूटिंग हुई। शूटिंग में लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल पांचली के छात्र-छात्राओं ने अभिनय किया। स्कूल की छात्रा वंशिका, शिवानी, प्राची, लक्ष्मी, नंदिनी, कपिल शर्मा ने तापसी पन्नू व भूमि के साथ फावड़े व दराती से ईंख व गेहूं के खेत में काम करते हुए का दृश्य फिल्माया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X