सब्सक्राइब करें

प्रेमी से कराया बेटे का कत्ल: 'तलाक दे देता तो नहीं जाती मेरे लाल की जान', सऊदी अरब से लौटे पिता का छलका दर्द

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 21 Jun 2026 10:16 AM IST
सार

मेरठ के बहसूमा में छह साल के मासूम बेटे अंगदवीर की हत्या के बाद पिता सऊदी अरब से गांव पहुंचे हैं। पिता ने कहा कि गुरप्रीत को तलाक दे देता तो मेरे लाल की जान नहीं जाती। 

विज्ञापन
Meerut Murder Case If had just divorced her my son wouldnt have lost his life says father return from Saudi
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के बहसूमा में छह साल के मासूम बेटे अंगदवीर की हत्या के बाद सऊदी अरब से रामराज पहुंचे पिता गुरसेवक ने शनिवार को दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत तलाक लेना चाहती थी। अगर वह उसे तलाक दे देते तो शायद अंगदवीर की जान बच जाती। गुरसेवक ने बताया कि वह सऊदी अरब में ट्रक चलाते हैं। वह विदेश में इसलिए गए थे कि अच्छा पैसा कमाकर बेटे अंगदवीर को अच्छी पढ़ाई कराने के साथ ही पत्नी गुरप्रीत की जरूरतें पूरी कर सकूं। वह वहां पर मेहनत करते थे। इसके बावजूद गुरप्रीत ने उन्हें न केवल धोखा दिया बल्कि कलेजे के टुकड़े को भी छीन लिया। वह खुद सऊदी अरब में रहते थे। मां गुरप्रीत उनके बेटे की देखभाल करेगी। यह सोचकर उन्होंने गुरप्रीत को तलाक नहीं दिया था। यह कहते हुए गुरसेवक की आंखों से आंसू छलक गए। 
Meerut Murder Case If had just divorced her my son wouldnt have lost his life says father return from Saudi
आरोपी अर्पित पाराशर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टर लगाकर ग्रामीणों ने प्रकट किया आभार
अंगदवीर की हत्या के मामले के खुलासे की ग्रामीण जल्द मांग कर रहे थे। पुलिस ने गुरप्रीत और उसके प्रेमी एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर को गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पोस्टर लगाकर पुलिस का आभार प्रकट किया है। उन्होंने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की भी मांग की है।

 
Meerut Murder Case If had just divorced her my son wouldnt have lost his life says father return from Saudi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्पित पाराशर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। थाना पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case If had just divorced her my son wouldnt have lost his life says father return from Saudi
अंगदवीर की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचा हत्यारा अर्पित पाराशर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से बैंक के एरिया मैनेजर ने प्रेमिका के छह साल के बेटे की हत्या की

मेरठ के बहसूमा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से प्रेमिका गुरप्रीत कौर के छह साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करके चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 

 
विज्ञापन
Meerut Murder Case If had just divorced her my son wouldnt have lost his life says father return from Saudi
गुरप्रीत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने मासूम को बहसूमा थाना इलाके के रामराज स्थित उसके घर के बाहर से मंगलवार को अगवा करके कार में ले गया था। पुलिस ने बुधवार को मीरापुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर वारदात में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। अर्पित की शादी छह माह पहले हुई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed