सब्सक्राइब करें

बदजुबान त्यागी की लोकेशन मिली: गिरफ्तारी के लिए अलर्ट पर पूरे जिले की पुलिस, एसएसपी बोले- सभी थाने सतर्क रहें

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 07:46 PM IST
विज्ञापन
Police alert in Saharanpur district regarding arrest of Shrikant Tyagi
Shrikant Tyagi - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर जनपद में भी पुलिस सतर्क हो गई है। श्रीकांत की लॉकेशन सहारनपुर मिलने की चर्चा रही। हालांकि, अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए, फिर भी एसएसपी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पूरे दिन चर्चा रही कि श्रीकांत त्यागी की अंतिम लॉकेशन सहारनपुर में मिली है। उसने यहां से अपने परिजन को फोन किया। इसके बाद मोबाइल फोन को स्वीच ऑफ कर लिया। तेजी से यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Trending Videos
Police alert in Saharanpur district regarding arrest of Shrikant Tyagi
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि श्रीकांत की अंतिम लॉकेशन सहारनपुर मिली है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी जनपद पुलिस और सर्विलांस को सतर्क कर दिया गया है। जनपद के उत्तराखंड़, हरियाणा और पड़ोसी जिलों से लगी सीमाओं पर चेकिंग कराई जा रही है। श्रीकांत के जहां छुपने की आशंका जताई गई है, वहां भी दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police alert in Saharanpur district regarding arrest of Shrikant Tyagi
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

जिले में पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। अगर श्रीकांत त्यागी  सहारनपुर में हुआ तो पुलिस उसके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लेगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि हालांकि, नोएडा पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई संपर्क नहीं किया है, फिर भी पूरा सहयोग किया जाएगा। यहां पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।


 
Police alert in Saharanpur district regarding arrest of Shrikant Tyagi
श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई - फोटो : एएनआई

उधर, सेक्टर-93 स्थित सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण के लिए अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। अर्जी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई।

विज्ञापन
Police alert in Saharanpur district regarding arrest of Shrikant Tyagi
Shrikant Tyagi - फोटो : अमर उजाला

जिला न्यायालय के सभी गेट पर जांच शुरू कर दी गई। वहीं, रविवार रात ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पीड़िता को धमकाने और हंगामा करने वाले श्रीकांत के छह समर्थकों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed