{"_id":"610fa71d8ebc3e7cd006784d","slug":"ganga-water-level-is-about-danger-mark-in-varanasi-flood-condition-varuna-due-to-reverse-flow-hundreds-of-families-faces-difficulties","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में उफान पर गंगाः पलट प्रवाह से वरुणा ने धारण किया विकराल रूप, सैकड़ों परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में उफान पर गंगाः पलट प्रवाह से वरुणा ने धारण किया विकराल रूप, सैकड़ों परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Aug 2021 04:10 PM IST
सार
गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा किनारे रहने वाले सैकड़ों परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोग अपने घरों को छोड़कर मैदानों और कब्रिस्तानों में अस्थायी टेंट बनाकर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पलट प्रवाह से वरुणा ने धारण किया विकराल रूप
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
वाराणसी में गंगा अब लाल निशान के बेहद करीब हैं। चेतावनी बिंदु के पार करते ही शहर से लेकर गांव तक की बस्तियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वाराणसी शहर को दो भागों में बांटने वाली गंगा की सहायक नदी वरुणा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा किनारे रहने वाले सैकड़ों परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
लोग अपने घरों को छोड़कर मैदानों और कब्रिस्तानों में अस्थायी टेंट बनाकर रहने को मजबूर हैं। कुछ लोग किराये पर तो कुछ रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं। शुक्रवार को वरुणा किनारे स्थित नक्खीघाट, मौजाहाल, सीधुआघाट, सरैया और तीनपुलिया इलाके में बाढ़ का पानी भरने लगा।
शनिवार सुबह से ही बाढ़ के पानी से कई लोगों का घर का डूब चुका है। लोग मकान खाली करते रहे। मौजाहाल-नक्खीघाट इलाके में बाढ़ का पानी भरने से लोग सामान निकालने में लगे रहे। सिलसिला अभी जारी है। देखें आगे की स्लाइड्स..
Trending Videos
2 of 7
मैदानों और कब्रिस्तानों में अस्थायी टेंट
- फोटो : अमर उजाला
नक्खीघाट के बारादरी मस्जिद के पास नवापुरा के रहने वाले शमशाद खान अपनी बहन सलमा के घर का सामान नाव के सहारे पार करा रहे थे। तीनपुलिया इलाके में लोगों ने कब्रिस्तान में अस्थायी तंबू डाल लिया है। इस छोटी सी जगह में गुजर- बसर कर रहे लोगों को खाने-पीने और बच्चों को संभालने में काफी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
वाराणसी में गंगा अब लाल निशान के करीब
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा अब लाल निशान के करीब हैं। चेतावनी बिंदु के पार करते ही शहर से लेकर गांव तक की बस्तियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण इलाकों में कई जगह फसलों के जलमग्न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। गंगा के जलस्तर में खतरे का निशान 71.26 मीटर है। बढ़ते रुख को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि अगले 24 घंटों में जलस्तर खतरे के निशान (71.26 मीटर) को पार लेगा।
4 of 7
वाराणसी में गंगा अब लाल निशान के करीब
- फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि देर रात तक अस्सी की मुख्य सड़क तक गंगा का पानी पहुंच जाएगा। गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवार अपना-अपना आशियाना छोड़ सुरक्षित ठिकाने की ओर जाने लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
वाराणसी में गंगा अब लाल निशान के करीब
- फोटो : अमर उजाला
सामनेघाट इलाके की कॉलोनियों में ज्ञानप्रवाह नाले से बाढ़ का पानी घुसने के कारण मारुति नगर, गायत्री नगर कालोनी के आंशिक हिस्से में 100 से ज्यादा मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मारुति नगर के पिछले हिस्से की सड़कें डूब गई हैं। कालोनी के रहने वालों ने बताया कि अभी तक बिजली की सप्लाई चालू है, लेकिन बंद होने के बाद समस्या बढ़ जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।