फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुप्त नवरात्र : इस मंत्र से करें मां शक्ति की पूजा, दूर होंगे सारे संकट

Mon, 26 Jun 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 26 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Gupta Navaratri worship Mother Shakti With this mantra, will remove all the distress
चैत्र नवरात्रि 2017

गुप्त नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। इस बार गुप्त नवरात्र आठ दिन का होगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आगे की स्लाइड में जानें गुप्त नवरात्र महात्म्य ...

Gupta Navaratri worship Mother Shakti With this mantra, will remove all the distress
नवरात्र स्पेशल मंत्र

आचार्य डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय के मुताबिक गुप्त नवरात्र इस आठ दिन का होगा। गुप्त नवरात्र में द्वितीया तिथि का लोप है। उन्होंने बताया कि नवग्रहों में संतुलन स्थापित करने के लिए मनिषियों ने मंत्रों का विधान निरूपित किया था।

Gupta Navaratri worship Mother Shakti With this mantra, will remove all the distress
घरों में कलश स्थापना आज

इन ग्रहों में जब असंतुलन पैदा होता है, तभी रोग, शोक, मोह, भ्रम, उत्तेजना, आलस्य व शत्रु उत्पन्न होते है। इसलिए ग्रहों के विपरीत होने पर उन्हें अनुकुल बनाने के लिए मंत्रों का प्रयोग करने तथा शक्ति उपासना के निर्देश दिये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupta Navaratri worship Mother Shakti With this mantra, will remove all the distress
navratri - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि इन नवग्रहों का संबंध नवरात्र से जुड़ा है। नवरात्र चैत्र, आषाढ़, आश्विन व माघ माह में मनाया जाता है। लेकिन प्रचलन में शारदीय नवरात्र व बासंतिक नवरात्र हैं। चारों नवरात्र धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष के प्रतीक है।

विज्ञापन
Gupta Navaratri worship Mother Shakti With this mantra, will remove all the distress
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शारदीय और बासंतिक नवरात्र हमारे ऋतुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। दुर्गा उपासना में नवार्ण मंत्र की विशेष प्रधानता है। ‘ऐं हृं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’। यह मंत्र केवल अक्षर विन्यास मात्र नहीं है। इससे सम्पूर्ण शक्तियों का बोध होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed