फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, इलाज कराने पहुंचे अस्पताल

Fri, 25 Dec 2020 10:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 25 Dec 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
John Abraham injured in shooting scene of film Satyamev Jayate-2
डॉक्टर से परामर्श लेते जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला।

धमाकेदार एक्शन और गुड लुक्स की वजह से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम स्टंट करते समय चोटिल हो गए। गुरुवार को वाराणसी के पंचकोट घाट पर फिल्म सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के दौरान ये हादसा हुआ।



हादसे में जॉन को चोट लगी और उपचार के लिए उन्हें सुंदरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जॉन के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसक परेशान हो उठे। हालांकि जॉन को हल्का फ्रैक्चर हुआ है।

John Abraham injured in shooting scene of film Satyamev Jayate-2
अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला।

फिल्म से जुड़े टीम के सदस्यों ने बताया कि जॉन अब्राहम गुरुवार की सुबह लखनऊ से बनारस आए थे। सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के लिए गंगा किनारे पंचकोट घाट पर सेट लगाया गया था। पहले दिन की शूटिंग के दूसरे चरण में फाइटिंग सीन की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को हाथ में चोट लग गई।

John Abraham injured in shooting scene of film Satyamev Jayate-2
चोट देखते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद गुपचुप तरीके से उन्हें सुंदरपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। टोपीवाली जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए जॉन अब्राहम अस्पताल पहुंचे। इस वेशभूषा में उन्हें कोई भी नहीं पहचान सका। अस्पताल मेंं एक्सरे के बाद पता चला कि जॉन के दाहिने हाथ की एक उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham injured in shooting scene of film Satyamev Jayate-2
बच्चे के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला।

हड्डी रोग विशेषज्ञ की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। लखनऊ में सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग पूरी करने के बाद जॉन आज सुबह बनारस पहुंचे थे। फिल्म की शूटिंग के लिए वह 30 दिसंबर तक बनारस में रहेंगे। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म के दृश्य शूट किए जाएंगे।

विज्ञापन
John Abraham injured in shooting scene of film Satyamev Jayate-2
अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला।

सत्यमेव जयते-2 एक्शन मूवी है। इसका निर्देशन मिलाप जावेरी एवं निर्माता भूषण कुमार और निखिल आडवाणी कर रहे हैं। जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में दिव्या खोसला कुमार हैं। फिल्म को ईद उल-फितर पर 12 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed