फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी तमिल संगमम: तीसरे दल ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, भव्य कॉरिडोर देख हुए मंत्रमुग्ध, देखें- तस्वीरें

Sat, 06 Dec 2025 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Dec 2025 03:47 PM IST
सार

Varanasi News: काशी तमिल संगमम के तीसरे दल ने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान अतिथियों ने भ्रमण कर कॉरिडोर की भव्यता को देखी। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangam Third group visits Baba Vishwanath temple, mesmerized by grand corridor in varanasi
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : अमर उजाला
काशी तमिल संगमम के तृतीय समूह के आगमन पर काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारियों ने डमरू दल और पुष्प वर्षा के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों में काफी उत्साह नजर आया। तस्वीरों में देखें- झलकियां...
Kashi Tamil Sangam Third group visits Baba Vishwanath temple, mesmerized by grand corridor in varanasi
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने  पुष्प वर्षा और डमरू वादन की ध्वनि के बीच सम्पूर्ण समूह का स्वागत किया। 
Kashi Tamil Sangam Third group visits Baba Vishwanath temple, mesmerized by grand corridor in varanasi
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : अमर उजाला
स्वागत के बाद सदस्यों को मंदिर प्रशासन द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर का विस्तृत भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान सभी ने धाम के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और निरंतर बढ़ती श्रद्धा-धारा के बारे में जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangam Third group visits Baba Vishwanath temple, mesmerized by grand corridor in varanasi
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : अमर उजाला
भ्रमण पूर्ण होने पर सभी अतिथियों के लिए मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। अन्नक्षेत्र में परोसे गए प्रसाद ने सभी को काशी की सेवा-परंपरा और अतिथि-भावना का गहरा अनुभव कराया।
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangam Third group visits Baba Vishwanath temple, mesmerized by grand corridor in varanasi
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : अमर उजाला
काशी तमिल संगमम् के तृतीय समूह का दर्शन और भ्रमण दोनों समुदायों के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। यह दिवस काशी और तमिल परंपराओं के संगम का महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर स्मरणीय रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed