फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी तमिल संगमम: कथक-भरतनाट्यम संग गंगा तट पर बिखरे दक्षिण भारत के लोक स्वर, देखें- तस्वीरें

Wed, 10 Dec 2025 07:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Dec 2025 07:15 PM IST
सार

Varanasi News: गंगा के तट पर ऊं नम: शिवाय... पर भक्ति भाव में तमिल श्रद्धालु झूम उठे। नमो घाट पर काशी तमिल संगमम की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam South Indian folk music presented at Namo Ghat along with Kathak-Bharatnatyam
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : महमूद खान
काशी तमिल संगमम की आठवीं सांस्कृतिक संध्या तमिल समूह के लिए यादगार बन गई। गंगा की लहरों के समानांतर नमो घाट पर ऊं नम: शिवाय...की धुन पर जब वह थिरके तो सभी ने इसे अपनी स्मृतियों में सहेज लिया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित काशी तमिल संगमम के आठवें दिन मंगलवार को नमोघाट स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
Kashi Tamil Sangamam South Indian folk music presented at Namo Ghat along with Kathak-Bharatnatyam
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : महमूद खान
सांस्कृतिक कार्यक्रम में तमिलनाडु एवं काशी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना काशी की धरती पर चरितार्थ हो रही है। दोनों प्रदेशों के कलाकारों के कार्यक्रम में दिखा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ एक दूसरे को जोड़ने का भी काम करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम प्रस्तुति रंजना राय के लोक गायन से आरंभ हुई।
Kashi Tamil Sangamam South Indian folk music presented at Namo Ghat along with Kathak-Bharatnatyam
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : महमूद खान
गायन में सर्वप्रथम शिव भजन ऊं नमः शिवाय...की प्रस्तुति पर तमिल समूह के लोग भी झूम उठे। इसी क्रम में सांवरा सांवरा लूट कर ले गया... की प्रस्तुति की गई। कीबोर्ड पर संतोष कुमार, पैड पर सत्यम, ढोलक पर अरुण ने संगत की। द्वितीय प्रस्तुति तमिलनाडु के कलाकार एन आनंद वेलमुर्गन के लोक नृत्य एवं वादन की रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam South Indian folk music presented at Namo Ghat along with Kathak-Bharatnatyam
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : अमर उजाला
तृतीय प्रस्तुति कुमकुम रस्तोगी के लोक नृत्य की रही। नृत्य में कुमकुम रस्तोगी, ट्विंकल चौरसिया, स्निग्धा सिंह, राजश्री ठाकुर, सुमिता चक्रवर्ती, ज्योति कुमारी, अमित सिंह, ऋत्विक सिंह, आयुष साहू शामिल रहे। 
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam South Indian folk music presented at Namo Ghat along with Kathak-Bharatnatyam
काशी तमिल संगमम 4.0 - फोटो : महमूद खान
चतुर्थ प्रस्तुति रही रुद्राक्षी फाउंडेशन के कथक नृत्य की रही। नृत्य में अमृत मिश्रा, रागिनी कल्याण, शिखा रमेश, शिवानी कश्यप, अभिसिका बहरे ने प्रस्तुति दी। पंचम प्रस्तुति कोयंबटूर की कलाकार जननी मुरली के भरतनाट्यम नृत्य की रही। अंतिम प्रस्तुति तमिलनाडु के कलाकार डॉ. एस.ए. थनीकचलम के तमिल लोक नृत्य की रही। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed