{"_id":"5b66b56c4f1c1b05468b5fca","slug":"lathicharge-on-samajwadi-party-workers-at-chandauli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
mughalsarai
- फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में दो बार सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई भी हुई। पुलिस के लाठियां भांजने से छह से अधिक कार्यकर्ता जख्मी हो गए। बाद में सभा कर रहे कार्यकर्ता पर आंसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
mughalsarai
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद रामकिशुन, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू आदि नेता सपा कार्यालय में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मना रहे थे। इसी बीच रेलवे के बाकले मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता मंच पर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के सामने सड़क पर आ गए और रास्ता जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mughalsarai
- फोटो : अमर उजाला
दल बल के साथ पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने उन्हें समझाकर हटाने की कोशिश की लेकिन उनके नहीं मानने। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी जिसमें वार्ड छह के सभासद अशोक यादव, अलीनगर निवासी राधेश्याम शर्मा, ओमकार गोंड, अभय यादव, वीरेंद्र यादव व भोनू यादव घायल हो गए।
mughalsarai
- फोटो : अमर उजाला
इससे कार्यकर्ता और उग्र हो गए और पूर्व सांसद, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में जीटीआर ब्रिज पर फिर से जाम लगा दिया। वहां पुलिस से हाथापाई की गई। बाद में सपाई पार्टी कार्यालय पर सभा करने लगे।
विज्ञापन
mughalsarai
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सरकार के खिलाफ बोलने पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस बीच पुलिस सभा को समाप्त करने के लिए दबाव बनाने लगी पर कार्यकर्ताओं के न मानने पर उसने आंसू गैस के गोले छोड़कर कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर दिया।