सब्सक्राइब करें

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर कांवरियों से पटी काशी, हर-हर बम-बम से गूंजी गलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 06 Aug 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Sawan second monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kashi - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार की दोपहर से ही कांवरियों का हुजूम काशी में उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर की गलियां, कांवरिया शिविर और मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर सिर्फ हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। शयन आरती के बाद पट बंद होने से पहले ही सोमवार की सुबह जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों की लंबी कतार लग गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Trending Videos
Sawan second monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kashi - फोटो : अमर उजाला
मध्यरात्रि तक कांवरियों की कतार लंबी हो चुकी थी। एक तरफ ज्ञानवापी से चौक तथा दूसरी ओर ज्ञानवापी से केसीएम तक कांवरियों की कतार लग गई। रविवार को बाबा के दरबार में कांवरियों की लंबी कतार लगी रही। दशाश्वेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक का इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan second monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kashi - फोटो : अमर उजाला
कावंरियों को कोतवालपुरा की ओर से प्रवेश दिया जा रहा था और सरस्वती फाटक की ओर से उनकी निकासी की जा रही थी। मध्याह्न आरती से पहले भक्तों को छत्ताद्वार से प्रवेश दिया जा रहा था। दिन ढलने के साथ ही कांवरियों का रेला मंदिर परिसर की ओर बढ़ता गया। 

 
Sawan second monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kashi - फोटो : अमर उजाला
वाहनों पर सवार कांवरियों के काशी पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन करने काशी पहुंचे इन कांवरियों ने सिंधी धर्मशाला और चितरंजन पार्क में चल रहे शिविर में शरण ली। 

 
विज्ञापन
Sawan second monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kashi - फोटो : अमर उजाला
शिविर में कांवरियों की भीड़ ज्यादा होने के कारण पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी। कांवरियों के दल ने केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, संकट मोचन और बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। सावन में लगने वाले तुलसी मानस मंदिर के मेले में भी काफी भीड़ रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed