फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में खुदा के बंदों ने मुहर्रम पर ऐसे मनाया मातम, इन तस्वीरों को नहीं देख पाएंगे आप

Sat, 22 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 22 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
see the photos of tazia procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यौमे आशूरा पर पूरा बनारस ...या हुसैन अलविदा के नारों से गूंज उठा। कांधे पर ताजिया लिए अकीदतमंदों का हुजूम करबला की ओर से रवां था। ‘आई जेहरा की सदा, या हुसैन अलविदा...’ नौहों के इन बोल से साथ मातम पुर्सी करते हुए इमाम हुसैन के चाहने वालों का शहर भर में हुजूम उमड़ा रहा। इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश करने का जज्बा इतना बुलंद था कि लोगों ने खंजर और कमा का मातम कर खुद को लहूलुहान तक कर लिया। इसमें बड़े, बुजुर्ग ही नहीं बच्चे भी शामिल रहे। ये मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
see the photos of tazia procession in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala

मुहर्रम पर शुक्रवार को बनारस के अलग-अलग इलाकों से ताजियों का जुलूस उठाया गया जो कि दरगाह-ए-फातमान, सदर इमामबाड़ा लाट और शिवाला घाट पर ठंडा किया गया। ताजियों के आगे आगे नौजवान फन-ए-सिपहगिरी का खेल करते हुए चल रहे थे जिसे देख लोग दंग थे। तलवार, लाठी, पटका का हैरतअंगेज कारनामा दिखाते हुए लोग चल रहे थे। एक से बढ़कर एक ताजियों की जियारत करने को और उसे छूकर मन्नत मांगने वालों का हुजूम रास्ते भर उमड़ा रहा। करबला वालों को खिराजे अकीदत पेश करने के लिए ख्वातीन की भी पूरी हिस्सेदारी रही। 

 
see the photos of tazia procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ताजियों के जुलूस के साथ अलम, दुलदुल और ताबूत के भी जुलूस उठाए गए। दालमंडी ने करीब तीन सौ साल पुराना अलम, दुलदुल और ताबूत का जुलूस उठाया गया। जुलूस जब नई सड़क चौराहे पर पहुंचा तो यहां बच्चे, बुजुर्ग और नौजवानों ने खंजर, कमा और जंजीर का मातम किया। मदनपुरा, गौरीगंज और शिवपुर में भी जंजीर और कमा का मातम हुआ। शहर भर की 30 शिया अंजुमनों ने अलग अलग जगहों से जुलूस निकाला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of tazia procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ताजियों का जुलूस अर्दली बाजार, कचहरी, नदेसर, चौक, दालमंडी, नई सड़क, हड़हा सराय, लल्लापुरा, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, बजरडीहा, शिवाला, मंडुवाडीह आदि क्षेत्रों से निकला जो कि फातमान दरगाह में ले जाकर ठंडे किए गए। कई ताजिये सदर इमामबाड़ा लाट पर दफन किए गए। 
 
विज्ञापन
see the photos of tazia procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

लोहता से भी करीब पचास से अधिक ताजियों का जुलूस निकला जो कि भट्टी गांव में करबला पर ठंडे किए गए। जुलूस में गंगा-जमुनी तहजीब दिखी। कई संगठनों की ओर से मातम करने वालों के लिए सबील लगाए गए थे। उधर, यौमे आशूरा के दिन घरों में भी इमाम का मातम मनाया गया।  दोपहर बाद खिचड़े पर इमाम हुसैन के नाम से नज्र कराई गई।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed