सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4.66 lakh fraud by selling a house

Agra: सपनों का घर खरीदने में धोखा, दो मंजिला भवन के लिए दिया था एडवांस; अब पुलिस से लगा रहा गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Mar 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में 19 लाख रुपये में मकान सौदे के नाम पर 4.66 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बैनामा नहीं किया और तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.66 lakh fraud by selling a house
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मकान खरीद के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी विनोद कुमार दक्ष ने डीसीपी सिटी से शिकायत की। बताया कि उन्होंने अपने पुत्र मोहित कुमार के नाम हॉरिजन कॉलोनी, कलवारी में दो मंजिला मकान का सौदा चंद्रवती पत्नी लक्ष्मण सिंह और उनके पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम छहपोखर, किरावली से 19 लाख रुपये में किया था।
Trending Videos


एडवांस के तौर पर 70 हजार रुपये नकद दिए। 15 जुलाई से 2 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न चेकों के माध्यम से कुल 3.96 लाख रुपये दिए। कुल 4.66 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए। बैनामा कराने की बात पर आरोपी टालमटोल करते रहे और 30 नवंबर को तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed