{"_id":"69a6948593e6d5c4970376df","slug":"woman-crushed-by-truck-after-falling-from-bike-at-speed-breaker-in-patiyali-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दी; भयानक हादसा देख पिता हो गया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दी; भयानक हादसा देख पिता हो गया बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
कासगंज के पटियाली में पिता के साथ बाइक पर जा रही 25 वर्षीय रूही स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसकी डेढ़ साल और छह माह की दो मासूम बेटियां अनाथ हो गईं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कासगंज के पटियाली में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। ब्रेकर पर वो बाइक से उझलकर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos
दवा दिलाने जा रहे थे कायमगंज
कस्बा पटियाली के मोहल्ला काजी अस्थाई निवासी बबलू कुरैशी अपनी विवाहिता पुत्री 25 वर्षीय रूही को दवा दिलाने के लिए बाइक से कायमगंज जा रहे थे। कायमगंज रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही, सड़क पर बने एक ब्रेकर से उनकी बाइक अचानक उछल गई। इस झटके से पीछे बैठी रूही अपना संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर पड़ी। दुर्भाग्यवश, ठीक उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के पहियों ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा देख पिता हो गए बेहोश
अचानक हुए इस भयावह हादसे को देखकर पिता बबलू कुरैशी सदमे में आ गए और गश खाकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को भी जब्त कर लिया।

ससुराल और मायके में मचा कोहराम
रूही की अचानक और दर्दनाक मौत की खबर जैसे ही उसके मायके और ससुराल पक्ष को मिली, दोनों परिवारों में चीत्कार मच गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद, देर रात रूही का शव उसके पति सुहेल कुरैशी अपने गांव, थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम उजीर का नगला ले आए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

अनाथ हो गई दो मासूम बेटियां
इस दुखद घटना ने रूही के पीछे उसकी दो मासूम बेटियों, डेढ़ वर्षीय माही और छह माह की बेबी को अनाथ छोड़ दिया है। परिजनों के साथ रोते-बिलखते बच्चों का दृश्य अत्यंत मार्मिक था।