सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apply coconut oil on hands, feet and face, avoid using soap repeatedly

Holi 2026: होली में रंग खेलने से पहले या बाद में क्या करें? चिकित्सक ने बताए ये तरीके, जिससे खराब न हो स्किन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi Skin Care Tips: होली खेलने जा रहे हैं तो रंगों के कारण होने वाले आफ्टर इफेक्ट से बचाव की योजना बना लें। सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर त्वचा को सुंदर और सुरक्षित रखा जा सकता है। होली का आनंद उठाएं लेकिन त्वचा की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। 

Apply coconut oil on hands, feet and face, avoid using soap repeatedly
होली में रंग खेलने से पहले या बाद में क्या करें? - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

होली खेलने से पहले हाथ-पैर, सिर और चेहरे पर अच्छी तरह से नारियल तेल लगा लें। इससे रंगों से होने वाली एलर्जी से बचाव होगा। अस्थमा-सांस रोगी हैं तो गुलाल परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में मास्क लगाकर होली खेलें।
Trending Videos


त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सिंथेटिक रंग में कई केमिकल होते हैं। त्वचा पर रगड़ने से एलर्जी होती है। इससे चकत्ते, खुजली और जख्म बन सकते हैं। ऐसे में अच्छी गुणवत्ता की मॉइश्चराइजर या फिर नारियल का तेल सिर, हाथ-मुंह और चेहरे पर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि अस्थमा और सांस के मरीज गुलाल लगाने से पहले मास्क लगा लें, एलर्जी से उन्हें दिक्कत बढ़ सकती है। ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने कहा कि आंखों पर चश्मा लगा लें। कानों में पानी जाने से बचाएं।
 

इन बातों पर रखें ध्यान
1- रंग छुड़ाने के लिए बार-बार साबुन से चेहरा न धोएं।
2- खूब पानी पीएं और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
3- सांस-अस्थमा मरीज दवाएं बंद न करें, धूल-धुआं से बचें।
4- आंखों में जलन होने पर रगड़ें नहीं, ठंडे-साफ पानी से धोएं।
5 - आंख, कान और नाक में रंग न लगाएं। गुब्बारे नहीं मारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed