{"_id":"6996f747777735feaf054bd1","slug":"bike-rider-crushed-by-speeding-truck-in-agra-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर गड्ढे के चलते गिरा बाइक सवार, रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने राैंदा; माैके पर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर गड्ढे के चलते गिरा बाइक सवार, रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने राैंदा; माैके पर माैत
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के आगरा जिले में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर गड्ढे के चलते बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक माैत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर माैके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार की 100 फीट रोड वर्षों से जर्जर हालत में है। बृहस्पतिवार दोपहर शाहदरा की ओर से रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कालिंदी विहार स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल के सामने एक बाइक सवार को राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
स्थानीय निवासी बीआर भोसले ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इसी वजह से वाहन चालक अक्सर रॉन्ग साइड से निकलने को मजबूर होते हैं। आए दिन सड़क हादसे होते हैं, जिसमें कई बार लोग घायल हो जाते हैं। टूटी हुईं सड़क कई लोगों की जान भी ले चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपनी सही लेन में जा रहा था, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक के पास गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ने के चलते गिर गया और वह ट्रक की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बाइक जितेंद्र कुमार के नाम पर पंजीकृत है। पंजीकरण नंबर के आधार पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos