{"_id":"69da8cd877fbb39e19071909","slug":"bjp-leader-entered-hotel-and-demanded-chauth-from-owner-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल में छापा मार संचालक से मांगी चाैथ, चिकित्सक से मांगे 10 लाख; भाजपा नेता के कारनामे जान पुलिस भी दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल में छापा मार संचालक से मांगी चाैथ, चिकित्सक से मांगे 10 लाख; भाजपा नेता के कारनामे जान पुलिस भी दंग
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी महिपाल चौधरी को हाथरस पुलिस ने 9 अप्रैल को थाना न्यू आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसने हाथरस के सादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड के पास क्लीनिक संचालक डाॅ. विनय के इलाज के बाद दिल्ली में फौजी की मौत के मामले में प्रदर्शन कर 10 लाख रुपयों की मांग की थी।
होटल संचालक से चौथ मांगने का आरोपी भाजपा नेता महिपाल चौधरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के पश्चिमपुरी रोड पर एक भाजपा नेता ने महिलाओं और प्राइवेट गनर के साथ होटल में छापा मारा। वहां उसने खुद को मजिस्ट्रेट अधिकारी और साथी को यूट्यूबर बताते हुए रजिस्टर चेक किया। संचालक से 1.5 लाख रुपयों की मांग की और नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर देख लेने की धमकी देते हुए निकल गया। होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज की। उधर, दूसरी ओर आरोपी को 9 अप्रैल को चौथ वसूली के दूसरे मामले में हाथरस पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
बाईपुर निवासी अनिल कुमार पश्चिमपुरी रोड पर पुष्पदीप एंक्लेव में होटल स्मार्ट व्यू इन संचालित करते हैं। अनिल ने बताया कि 6 अप्रैल की दोपहर बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार से कुछ लोग आए। उनमें एक बंदूकधारी गनर, दो महिलाएं और दो युवक थे। सभी होटल में घुस आए। एक ने खुद का नाम महिपाल चौधरी बताया और खुद को मजिस्ट्रेट अधिकारी और दूसरे साथी को यूट्यूबर बताया।
रजिस्टर चेक करने के बाद 1.5 लाख रुपयों की मांग की। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोपी भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। पीड़ित की शिकायत पर थाना जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। वीडियो में दिख रहे अन्य की पहचान की जा रही है।
Trending Videos

हाथरस पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
आरोप लगाया गया कि चौथ मांगने वालों में मुंह ढककर एक हिस्ट्रीशीटर का भाई भी मौजूद था। आरोपी के भाजपा से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई करने से हिचक रही थी। वहीं आरोपी महिपाल चौधरी को हाथरस पुलिस ने 9 अप्रैल को थाना न्यू आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसने हाथरस के सादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड के पास क्लीनिक संचालक डाॅ. विनय के इलाज के बाद दिल्ली में फौजी की मौत के मामले में प्रदर्शन कर 10 लाख रुपयों की मांग की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बदनाम करने से डाॅक्टर और उनकी पत्नी अवसाद में आ गए थे। आगरा में इलाज के दौरान डाॅक्टर की पत्नी की मौत हो गई थी। डाॅक्टर ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था, इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी मूलरूप से सादाबाद के गढ़ी हरूप का निवासी है और काफी समय से आगरा में रहता है।

अय्याशी के वीडियो आए सामने
आरोपी महिपाल चौधरी सिकंदरा क्षेत्र में एक कोचिंग भी संचालित करता है। उसने यूट्यूब चैनल का कार्यालय भी बना रखा था। एक होटल का साझेदारी में संचालन भी करता था। भाजपा और प्रशासन के कार्यक्रमों में कभी भाजपा नेता तो कहीं चैनल संचालक बनकर पहुंचता था और रौब गांठता था। वह अपने साथ यूट्यूबरों की पूरी टीम लेकर चलता था और लोगों को बदनाम करने का डर दिखाकर चौथ वसूली करता था। सोशल मीडिया पर पार्टी के बड़े नेताओं के नाम की पोस्ट और युवाओं को मोटिवेट करने के वीडियो भी डालता था। उसके होटल के कमरे में शराब पीते हुए बार डांसरों को डांस करवाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

भाजपा में कोई पद नहीं
भाजपा के कैलाश मंडल के कई पदाधिकारियों ने महिपाल के मीडिया प्रभारी होने की पुष्टि की। हालांकि उनका कहना था कि उसे कोई पत्र जारी नहीं हुआ था।वह संगठन के ग्रुप में जरूर जुड़ा था। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का कहना है कि उस व्यक्ति की ओर से भ्रामक प्रचार किया गया है। इस नाम के व्यक्ति के पास भाजपा में कोई भी पद नहीं है।