सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Overloaded Truck Runs Amok in Market Chaos Ensues

Agra News: पिनाहट बाजार में बेकाबू होकर दाैड़ा ओवरलोड ट्रक, मच गई अफरातफरी, जान बचाकर भागे लोग; लगा लंबा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 11 Apr 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

गिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रक का रिम बोल्ट अचानक टूट गया। रिम टूटते ही भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर लहराने लगा, जिसे देख बाजार में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

Overloaded Truck Runs Amok in Market Chaos Ensues
सड़क पर बेकाबू हुआ गिट्टी से भरा ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के पिनाहट कस्बा बाजार में शनिवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि ट्रक किसी दुकान या राहगीर से नहीं टकराया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना के बाद बाजार में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और लंबा जाम लग गया।
Trending Videos


थाना मनसुखपुरा क्षेत्र से अवैध रूप से ओवरलोड गिट्टी भरकर ट्रक पिनाहट बाजार से होकर गुजर रहे हैं। शनिवार सुबह अंबेडकर तिराहे के पास एक ट्रक का रिम बोल्ट अचानक टूट गया। रिम टूटते ही भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर लहराने लगा, जिसे देख बाजार में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पापरी नागर हादसे को भूले जिम्मेदार
ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि करीब पांच माह पूर्व मनसुखपुरा के पापरी नागर के पास ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया था, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उस भीषण हादसे के बाद कुछ दिन तो सख्ती रही, लेकिन अब फिर से ये सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों से ओवरलोड ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed