{"_id":"69da696f414a554c3200769e","slug":"child-abuse-in-agra-police-registered-fir-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 10 रुपये का लालच देकर बालक के साथ ऐसा घिनाैना काम, दरिंदे को मासूम की चीखों पर भी नहीं आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 10 रुपये का लालच देकर बालक के साथ ऐसा घिनाैना काम, दरिंदे को मासूम की चीखों पर भी नहीं आया रहम
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार
पार्क में खेल रहे 12 साल के बालक को युवक बहला-फुलाकर पास के शौचालय में ले गया। उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
boy demo, teen demo
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बा के एक मोहल्ले में पार्क में खेल रहे 12 वर्षीय बालक को 10 रुपये का लालच देकर एक युवक ने शौचालय में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शुक्रवार दोपहर एक 12 वर्षीय बालक अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र का रहने वाला साहिल पुत्र कल्लू किशोर को बहला-फुलाकर पास के शौचालय में ले गया। वहां आरोपी ने किशोर के साथ अनैतिक कृत्य किया और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी परिजन को शुक्रवार की रात तब हुई, जब बालक दर्द के कारण बिलख-बिलख कर रोने लगा।
पूछने पर डरे-सहमे किशोर ने परिजनों को आपबीती सुनाई। शनिवार सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी साहिल के खिलाफ कुकर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोर को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos