{"_id":"69da6f02a8036c20dd07d8ec","slug":"two-autos-collide-head-on-in-agra-half-a-dozen-people-injured-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण हादसा: आमने-सामने से तेज रफ्तार दो ऑटो की टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण हादसा: आमने-सामने से तेज रफ्तार दो ऑटो की टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए घायल; दो की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में शनिवार रात दो ऑटो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।
हादसे के घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैंया रोड पर शनिवार रात करीब 8 बजे दो सवारियों से भरे ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंचाया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन इमरजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल मनीष राजपूत निवासी जागीरपुरा, धौलपुर ने बताया कि वह डीजे साउंड का काम करते हैं। वह अपने बड़े भाई हरिकांत के साथ आगरा से सामान लेकर ऑटो से खेरागढ़ आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में हरिकांत और ऑटो चालक कबीर निवासी सेवला, आगरा घायल हो गए।
वहीं, खेरागढ़ से सवारियां लेकर जा रहे दूसरे ऑटो में बैठे रामावतार (निवासी पायरतिया), बाड़ी से दर्शन कर लौट रही गोरा देवी (निवासी विनोद), शारदा (निवासी अयेला, सैंया) और बिहार निवासी मजदूर अरुण भी घायल हुए हैं। रामावतार और हरिकांत राजपूत की गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष खेरागढ़ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन