सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheers for the Mother Goddess echoed on the second day at Bateshwar Ghat.

Agra News: बटेश्वर के घाट पर दूसरे दिन भी गूंजे माता के जयकारे

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cheers for the Mother Goddess echoed on the second day at Bateshwar Ghat.
देवी पप्रतिमा का यमुना घट पर विसर्जन से पूर्व पूजन करते माता के भक्त
विज्ञापन
बटेश्वर। सुप्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में रविवार एकादशी के अवसर पर भक्ति और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला। नौ दिनों तक श्रद्धापूर्वक माँ दुर्गा की सेवा और आराधना करने के बाद, भक्तों ने भारी मन और नम आंखों से जगदम्बा की प्रतिमाओं को पतित पावनी यमुना में विसर्जित किया।
Trending Videos




मां के विसर्जन के लिए केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि सिरसागंज, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और आगरा सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बटेश्वर पहुँचे। सुबह से ही पचमुखी घाट पर भक्तों का तांता लगा रहा, जहां हर कोई अपनी मैया को विदा करने पहुंचा था। मां की प्रतिमाओं को रंग-बिरंगे गुलाल और डीजे की धुन पर लंगुरिया गीतों के बीच पचमुखी घाट ले जाया गया। इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। यमुना मैया की गोद में प्रतिमाओं को समर्पित करते समय कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। भक्त अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ मां को विदा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट


प्रसाद संग वितरित किया माता रानी के श्रंगार का सामान---फोटो

बाह। माथुर वैश्य महिला मंडल बाह एवं जरार ने रविवार को अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर रामनवमी मनाई। बाह में माता रानी का श्रंगार किया और प्रसाद के साथ श्रंगार साम्रगी का वितरण किया। बाह में रामनवमी के उपलक्ष में अन्नपूर्णा देवी एवं काली माई को पोसाक पहनाई गई। भंडारे में प्रसाद के साथ माता रानी के श्रंगार का सामान सिंदूर, बिंदी, मेंहदी, महावर आदि वितरित किया गया। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष कामना गुप्ता, मंत्री प्रीती गुप्ता ने सहयोग के लिए सबका आभार जताया। वहीं जरार में रामनवमी पर महिला मंडल ने राम नामी दुपट्टा ओड़ाकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन दर्शन को व्यवहार में अपनाने की शपथ ली। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष राधा गुप्ता, मंत्री शशि गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, कोष निरीक्षक प्रीती, उपमंत्री पूजा गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य ज्योति गुप्ता, राधा, अर्चना, आरती, सोनम, सुंदरवाला, कविता, सुमन, लक्ष्मी, राखी, प्रियंका आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed