फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Booked for Allegedly Cheating Man of 15 Lakh on Promise of Postal Job

UP: डाक विभाग में नौकरी का दिखाया सपना, 15 लाख की ठगी; दंपती पर प्राथमिकी हुई दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 01:50 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 01:50 PM IST
सार

मलपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Couple Booked for Allegedly Cheating Man of 15 Lakh on Promise of Postal Job
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बमरौली अहीर निवासी एक व्यक्ति से डाक विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में थाना मलपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक दंपती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार, बमरौली अहीर निवासी पप्पू सिंह दिवाकर ने आरोप लगाया है कि बाह क्षेत्र के चांगोली बाह निवासी जोगेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सपना देवी ने डाक विभाग में अच्छी पकड़ होने तथा अधिकारियों से करीबी संबंध होने का भरोसा दिलाकर उनके पुत्र सहित एक अन्य युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर वर्ष 2025 के दौरान अलग-अलग तिथियों में बैंक खातों और ऑनलाइन माध्यम से करीब 15 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने लंबे समय तक नौकरी लगवाने का भरोसा दिया लेकिन न तो नौकरी दिलाई और न ही ली गई धनराशि वापस की। रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करने तथा कथित रूप से फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर थाना मलपुरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना मलपुरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed