फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Incomplete Results Raise Questions Over Timely Start of New Academic Session

आगरा विश्वविद्यालय का गजब हाल: आधे-अधूरे रिजल्ट, लटका नया सत्र, छात्र पूछ रहे-पढ़ाई कब होगी शुरू?

Fri, 17 Jul 2026 02:02 PM IST
Dhirendra Singh शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 02:02 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम अब तक अधूरे हैं, जिससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। नए सत्र और दीक्षांत समारोह से पहले सभी परिणाम घोषित होना मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Incomplete Results Raise Questions Over Timely Start of New Academic Session
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम कार्यप्रणाली छात्रों के लिए परेशानी भरी साबित हो रही है। पहले तो समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होते हैं। उसके बाद आधे-अधूरे परिणाम घोषित होने से छात्रों की दिक्कत और बढ़ जाती है। हालांकि दीक्षांत समारोह से पहले कई परीक्षा परिणाम घोषित करने का दावा विवि प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। बिना परीक्षा परिणाम के नए शिक्षा सत्र की गाड़ी कैसे पटरी पर आएगी।
विज्ञापन


बीएड-एमएड के साथ आवासीय संस्थान के कई पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। परीक्षा होने के बाद कछुआ गति से मूल्यांकन और उसके बाद अंक अपलोड करने की समस्या से दिक्कत बनी रहती है। विवि ने पिछले कुछ सप्ताह में आवासीय संस्थाओं के कुछ परीक्षाफल घोषित किए हैं, लेकिन उनमें भी कमी बनी हुई है। ऐसी ही स्थिति विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षाफल की बनी हुई है।
विज्ञापन


विवि का नया सत्र प्रारंभ होने जा रहा है लेकिन परीक्षाफल के कारण कक्षाएं संचालित होने में दिक्कत खड़ी हो रही है। दीक्षांत समारोह से पहले सभी परीक्षाफल घोषित न होने से मेडल सूची प्रभावित हो सकती है क्योंकि सभी छात्रों के अंक स्पष्ट होने पर सूची में नाम तय किया जाता है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओम प्रकाश का कहना है कि कई पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल तैयार हैं। इनको जल्द ही विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed