सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly Flour Mill Explosion in Agra Village: One Killed, Several Seriously Injured

भयानक हादसा: चलते-चलते फट गई आटा चक्की, बुजुर्ग के उड़ गए चिथड़े; पांच की हालत गंभीर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बाई खेड़ा गांव में ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की के अचानक फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Deadly Flour Mill Explosion in Agra Village: One Killed, Several Seriously Injured
चलते-चलते फट गई आटा चक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बाई खेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की अचानक फट गई। इस दर्दनाक हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे बाई खेड़ा गांव में एक ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की पहुंची थी। गांव के लोग आटा और दलिया पिसवाने के लिए वहां जमा थे। इसी बीच, अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ आटा चक्की फट गई। इसके परखच्चे उड़ गए और मौके पर मौजूद लोग व राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में करीब 60 वर्षीय बेताल सिंह पुत्र नेकराम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पवन, प्रमोद, भूदेवी, भूपेंद्र सिंह, गोपाल सिंह सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना मालपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आटा चक्की किस कारण से फटी। इस घटना के बाद से बाई खेड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल व्याप्त है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed