{"_id":"69f2ddfcc1baa9962900276f","slug":"farmer-digital-id-drive-intensifies-staff-gps-tracked-minimum-5-registrations-daily-target-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फार्मर रजिस्ट्री: कर्मचारियों की लोकेशन से होगी निगरानी, रोज 5 रजिस्ट्रेशन का दिया गया टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मर रजिस्ट्री: कर्मचारियों की लोकेशन से होगी निगरानी, रोज 5 रजिस्ट्रेशन का दिया गया टारगेट
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को तेज करने के लिए पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती कर उनकी लोकेशन से निगरानी की जा रही है। हर कर्मचारी को रोज कम से कम पांच किसानों का रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि 90 हजार किसानों का काम अभी बाकी है।
फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगा कैंप- स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
विस्तार
जिले में शत प्रतिशत किसानों की डिजिटल पहचान बनाने के लिए प्रशासन जुटा है। पंचायत स्तर पर एक कर्मचारी की नियुक्ति की है। वह गांव तक पहुंचे उसकी निगरानी के लिए लोकेशन से निगरानी की व्यवस्था की है। एक कर्मचारी को दिन में कम से कम पांच किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य दिया है।
Trending Videos
जिले में करीब 90 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाना शेष है। इस काम को पूरी तरह से निपटाने के लिए चार विभागों को लगाया गया है, जिसमें कृषि, पंचायत राज, मनरेगा और राजस्व विभाग लगे हैं। इसका नोडल कृषि विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 अप्रैल से चले अभियान में गांव-गांव शिविर लगाकर 25 हजार से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। इसे गति देने के लिए कर्मचारियों की निगरानी बढ़ाते हुए जिम्मेदारी तय की गई है।
उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में करीब 90 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम शेष है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक कर्मचारी की नियुक्ति की गई। अब उसे गांव पहुंचकर लोकेशन शेयर करनी होगी। उसे एक दिन में कम से कम पांच किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है।
