सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Lok Sabha Seat 16 Nomination Cancelled Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव 2024: फिरोजाबाद में 16 नामांकन पत्र निरस्त, चुनावी मैदान में रह गए सात उम्मीदवार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने के लिए किए गए 16 नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। अब यहां से महज सात उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। 
 

Firozabad Lok Sabha Seat 16 Nomination Cancelled Lok Sabha Election 2024
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद में लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई जांच में प्रपत्र अधूरे व त्रुटि होने के कारण 16 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। जांच में सात नामांकन सही पाए गए। नामांकन पत्र की जांच के बाद लोकसभा फिरोजाबाद क्षेत्र में अब सपा, भाजपा, बसपा समेत सात प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी।
Trending Videos


फिरोजाबाद लोकसभा में तीसरे चरण में मतदान होना है। ऐसे में 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो 19 अप्रैल तक चली। इस बीच जिले से कुल 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इनमें विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन किए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शनिवार को पूरी की गई। जिसमें 16 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। अब चुनाव मैदान में केवल सात प्रत्याशी ही शेष बचे हैं। अब 22 अप्रैल को नाम वापसी के पास पता चलेगा कि कितने दावेदार मैदान में रहते हैं। जिले में सात मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद अब ये हैं चुनाव मैदान में
भाजपा के विश्वदीप सिंह, सपा के अक्षय यादव, बसपा के चौधरी बशीर, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के उपेंद्र सिंह, राष्ट्र उदय पार्टी के प्रेमदत्त, परिवर्तन समाज पार्टी के रश्मिकांत, राजवीर राठौर निर्दलीय के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

इन प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त
सर्वजन सुखाय पार्टी के विनीत यादव, मौलिक अधिकार पार्टी के बलवीर शंखवार, परचम पार्टी आफ इंडिया के एहतशाम अली बाबर, बहुजन द्रविण पार्टी के रामगोपाल, पीस पार्टी के मोहम्मद इश्तियाक अहमद, आदर्श जनता पार्टी के महेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय समानता दल महेंद्र सिंह, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी के रजनीश कुमार, आल इंडिया किसान यूनियन के कैलाश लोधी, निर्दलीय ज्योति, रेखा, प्रीती मिश्रा, महेशचंद्र शर्मा, नाजरीन, दीपक लौधी के आवेदन निरस्त किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed