सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy Vehicles Banned on Pontoon Bridge After Structural Imbalance Concerns

UP: आगरा से सीधे खंदौली जोड़ने वाले मार्ग पर पांटून पुल से नहीं गुजर सकेंगे भारी वाहन, प्रशासन ने लगाई रोक

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के पोइया पांटून पुल पर भारी वाहनों के गुजरने से संतुलन बिगड़ने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। अब पुल पर ओवरहेड बैरियर लगाकर लोडर और बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है, ताकि सुरक्षा बनी रहे।
 

Heavy Vehicles Banned on Pontoon Bridge After Structural Imbalance Concerns
दयालबाग से खंदौली के बीच पांटून (पीपा) पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

खंदौली से भगवान टॉकीज की राह आसान करने वाले पोइया पांटून पुल के संतुलन को बिगाड़ने वाले लोडर और भारी वाहन के गुजरने पर रोक लगा दी गई है। पुल के दोनों किनारों की सड़कों पर गाटर का ओवरहेड बैरियर लगा दिए गए हैं।
Trending Videos


पिछले महीने ही पोइया घाट पर शुरू हुआ पांटून पुल से सादाबाद, आवल खेड़ा, खंदौली की ओर से भगवान टॉकीज की ओर आने वाले और भगवान टॉकीज से खंदौली की ओर जाने वाले लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। उनके लिए करीब 18 किलोमीटर की दूरी कम होने के साथ टेढ़ी बगिया और रामबाग पर लगने वाले जाम से भी राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा फायदा यमुना पार खंदौली की ओर से आने वाले ग्रामीणों और शहर में पढ़ने आने वाले छात्रों को हुआ है। इस पुल से रोजाना हजारों की संख्या में राहगीर निकल रहे हैं। इस रास्ते से लोडर टेंपो, डीसीएम, मैक्स आदि जैसे वाहनों के बड़ी संख्या में निकलने से पांटून का संतुलन गड़बड़ाने लगा था, पुल पर लगे लकड़ी पट्टे खिसकने लगे थे। इसलिए पुल से दोनों ओर गाटर के ओवरहेड बैरियर लगाकर भारी और लोडर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed