सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2025 Ram Baraat today vehicles will not be able to enter kamala nagar for 3 days

जनकपुरी महोत्सव 2025: आज निकलेगी राम बरात, छतों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी; इन वाहनों के लिए नो एंट्री

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

राम बरात को लेकर कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। घरों और दुकानों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है।

Janakpuri Mahotsav 2025 Ram Baraat today vehicles will not be able to enter kamala nagar for 3 days
राम बरात (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा में राम बरात आज निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 4 दिन जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसका सुरक्षा प्लान बनाया गया है। कड़े सुरक्षा घेरे में राम बरात निकलेगी। यात्रा मार्ग को 4 जोन में बांटा गया है। बाहर से 19 सीओ-अपर पुलिस अधीक्षक को भी बुलाया गया है। वहीं भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
loader
Trending Videos


बुधवार को राम बरात का आयोजन है। 18 सितंबर से 21 सितंबर तक जनकपुरी के आयोजन होंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। इसमें अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने ड्यूटी प्लान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग को 4 जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 10 कंपनी पीएसी के साथ जिले के 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे। यात्रा मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। घरों और दुकानों की छतों पर पुलिस रहेगी। जिन मार्गों पर यात्रा का आवागमन होगा, वहां पर वाहन नहीं चलेंगे। भगवान राम-लक्ष्मण के स्वरूपों का कड़ा सुरक्षा घेरा होगा।

 

जनकपुरी में 88 कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंच के आसपास वाहन नहीं जा सकेंगे। बिना पास के मंच स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। दोपहर 2 बजे से 18 सितंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंट्री पाॅइंट पर यातायात पुलिस रहेगी। राम बरात मार्ग पर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।


 

शहर के अंदर वाहनों को रोका जाएगा
शहर के आंतरिक मार्ग पर राम बरात निकलेगी। रावत पाड़ा, मदीना होटल तिराहा, बेलनगंज, घटिया आजम खां चौराहा, फुलट्टी
की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को डायवर्जन
मार्ग से निकाला जाएगा। वाहन चक्की पाट, छीपीटोला, हींग की मंडी, मोती
कटरा, सदर भट्ठी, धाकरान, कलेक्ट्रेट,

 

कल इन मार्ग पर आवागमन बंद
18 सितंबर को श्री मनः कामेश्वर मंदिर से रावत पाड़ा, दरेसी
नंबर-2, कचहरी घाट होकर बेलनगंज चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, गधापाडा,
विजयनगर कट, पालीवाल पार्क चौराहा, विजयनगर चौकी, सुल्तानगंज की पुलिया,
कमलानगर कट, सेन्ट्रल बैंक कट से बालाजीनगर में महाराजा जनक आवास तक के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed