सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Crackdown Before Lucknow Protest: Panchayat Leaders Put Under House Arrest in Kasganj

लखनऊ धरने से पहले बड़ा एक्शन: सिढ़पुरा में प्रधान संघ के अध्यक्ष सहित कई नेता नजरबंद, घर बने पुलिस छावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में प्रस्तावित प्रधान संघ के धरने से पहले कासगंज के सिढ़पुरा में कई प्रधान नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया। पंचायत चुनाव समय पर कराने और प्रशासकों की नियुक्ति वापस लेने की मांग को लेकर प्रधान संघ में भारी आक्रोश है।

Major Crackdown Before Lucknow Protest: Panchayat Leaders Put Under House Arrest in Kasganj
प्रधान संघ नेताओं को घरों में किया नजरबंद, गांव बने पुलिस छावनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज में अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के आवाहन पर लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन से ठीक पहले सिढ़पुरा में पुलिस और प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रधान संघ के अध्यक्ष सहित कई प्रमुख प्रधानों और प्रतिनिधियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया है।


थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिढ़पुरा विकास खण्ड के प्रधान संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह (ग्राम प्रधान खरगातीपुर), विनीत शाक्य (ग्राम प्रधान ताजपुर), और यतेन्द्र राजपूत (प्रधान प्रतिनिधि सरावल) के आवासों को घेर लिया। प्रधानों के घरों को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुरुषों के साथ-साथ भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, ताकि कोई भी घर से बाहर न निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधान संघ का यह आक्रोश सरकार की नीतियों के खिलाफ है। दरअसल, सरकार के समय पर ग्राम प्रधानों के चुनाव न कराए जाने और पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति किए जाने का देश और प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। प्रधान संघ मांग कर रहा है कि समय पर ग्राम प्रधानों के चुनाव कराए जाएं। चुनाव न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति का फैसला तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos


रमाबाई मैदान से इको गार्डन शिफ्ट हुआ कार्यक्रम
पहले यह कार्यक्रम बुधवार सुबह दस बजे लखनऊ के रमाबाई मैदान में होना तय था, लेकिन सरकार द्वारा रमाबाई मैदान के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने के बाद, राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी प्रधानों को कल सुबह 10 बजे इको गार्डन, लखनऊ पहुंचने का आवाहन किया है। इसी आवाहन के बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने नेताओं को लखनऊ कूच करने से रोकने के लिए नजरबंदी की यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रधान संघ के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed