{"_id":"69f2e62a1cc31f1bb003a249","slug":"man-found-dead-under-runkata-rob-after-train-accident-bike-recovered-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा: रेलवे ट्रेक पर खड़ी मिली बाइक, पटरी पर पड़ी थी युवक की लाश; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा: रेलवे ट्रेक पर खड़ी मिली बाइक, पटरी पर पड़ी थी युवक की लाश; पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
रुनकता आरओबी के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा हुआ मिला, जिसके पास से बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
रेलवे ट्रैक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे ओवर ब्रिज, रुनकता के नीचे ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना स्थल के पास बाइक खड़ी मिली है। पुलिस का अनुमान है बाइक मृतक की है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है।
पुलिस को रुनकता आरओबी के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रुनकता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के पास ही मृतक की प्लेटीना बाइक खड़ी मिली है।
आशंका जताई जा रही है, व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष, नीले रंग की धारीदार शर्ट व स्लेटी रंग की पेंट पहने हैं। चौकी प्रभारी रुनकता ने बताया मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos