{"_id":"69cca66657af1a07d604b4cc","slug":"massive-rush-for-agniveer-recruitment-youth-line-up-overnight-for-physical-test-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: आधी रात से लगी कतारें, सुबह 5 बजे दौड़! अग्निवीर भर्ती में युवाओं का जबरदस्त जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: आधी रात से लगी कतारें, सुबह 5 बजे दौड़! अग्निवीर भर्ती में युवाओं का जबरदस्त जोश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में अग्निवीर भर्ती के पहले दिन युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा, आधी रात से कतारें लग गईं। 1 से 19 अप्रैल तक चलने वाली भर्ती रैली में हजारों अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में भाग लेंगे।
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सेना में अग्निवीर बनने के लिए मंगलवार शाम से ही युवाओं का जोश और जुनून एकलव्य स्टेडियम में नजर आने लगा। देशभक्ति का जज्बा लेकर आए अभ्यर्थियों की कतारें आधी रात से ही लगने लगीं। सैन्यकर्मियों ने प्रवेशपत्र के साथ ही पहचानपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। वहीं भर्ती स्थल के आसपास पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई है। एलआईयू के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी हैं।
भर्ती कार्यालय आगरा की ओर से सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें आगरा सहित 12 जिलों के लगभग 19 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बुधवार को भर्ती का पहला दिन है। इसमें अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के लिए करीब 861 युवाओं को बुलाया गया है। रैली में युवाओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शाम 6 बजे से अवंतीबाई चाैराहे से स्टेडियम की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया गया। यह व्यवस्था बुधवार सुबह 9 बजे तक रहेगी।
पहले दिन की रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थी मंगलवार शाम को ही स्टेडियम के आसपास जुट गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे दौड़ के साथ शारीरिक परीक्षण की शुरुआत होगी। यह प्रक्रिया सुबह आठ बजे तक चरणबद्ध तरीके से चलेगी। प्रतिदिन इसी तरह व्यवस्था रहेगी।
जीत सिंह स्टेडियम में किए गए इंतजाम
एकलव्य स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय और मेडिकल इमरजेंसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ठहरने के लिए जीत सिंह स्टेडियम के पास अस्थायी ठहराव केंद्र बनाकर विशेष व्यवस्था की गई है। किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए सैन्यकर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी उपस्थित हैं।
तीन सेक्टर में बांटा भर्ती स्थल, पुलिस-पीएसी तैनात
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने भर्ती रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। फर्जी अभ्यर्थियों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए थाना पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ एलआईयू भी लगी हुई है। भर्ती स्थल के आसपास के इलाके को तीन सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक एसीपी की तैनाती है। इसके साथ ही 180 पुलिसकर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, जो शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक रहेंगे। एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। इसमें 90 कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग पाॅइंट पर तैनात किया गया है।
Trending Videos