फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation teams broke through a 70-meter slab and descended into the underground drain.

Agra News: 70 मीटर स्लैब तोड़कर भूमिगत नाले में उतरी नगर निगम की टीमें

Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation teams broke through a 70-meter slab and descended into the underground drain.
नाले में तलाश करती पुलिस 
आगरा। सुभाष मार्केट हादसे के दौरान नाले में गिरी महिला गंगा देवी की तलाश शनिवार को तीसरे दिन भी युद्ध स्तर पर जारी रही। नगर निगम ने महिला की खोज के लिए अपने प्रयासों को और तेज करते हुए करीब 100 कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम को दिन-रात सर्च ऑपरेशन में लगा रखा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के लिए अंबेडकर पार्क क्षेत्र में करीब 70 मीटर लंबे भूमिगत नाले के एक हिस्से का स्लैब तोड़कर प्रवेश मार्ग बनाया गया, जिसके सहारे नगर निगम के कर्मचारी और विशेषज्ञों की टीम नाले के भीतर तक पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन

साथ ही आगरा किला क्षेत्र स्थित शाहजहां गार्डन के पास नाले के भीतर चेन मशीन उतारकर मलबे और अवरोधों को हटाने का काम किया गया ताकि संभावित स्थानों पर गहराई से खोजबीन की जा सके। शुक्रवार देर रात वबाग के विशेषज्ञ कर्मचारियों ने भी इस अभियान में कमान संभाली। अधिकारियों के अनुसार, आठ इंच के पाइप के माध्यम से नाले के आर-पार रस्से पहुंचाए गए हैं, जिससे भीतर काम कर रही टीमों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

ऑपरेशन की कमान संभालते हुए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सहित कई अधिकारी और अभियंता मौके पर डटे रहे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि गंगा देवी की तलाश तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed