{"_id":"69cf4514d8151fd6ed0ff1fb","slug":"relief-for-agra-traders-no-challans-for-vehicles-parked-outside-shops-in-10-busy-markets-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के घने बाजारों में पार्किंग व्यवस्था न होने पर व्यापारियों को राहत मिली है और फिलहाल चालान नहीं काटे जाएंगे। पुलिस आयुक्त दीपक को व्यापार मंडल ने सूची सौंपकर स्थायी समाधान की मांग भी की है।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के सुभाष बाजार, दरेसी नंबर एक व दो, जोहरी बाजार, रावतपाड़ा, बेलनगंज, सेठ गली से लेकर छत्ता सहित दस घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के चालान नहीं होंगे। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने तक कार्रवाई स्थगित रखने के लिए बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को घने बाजारों की सूची सौंपी है।
पुराने शहर के घने बाजारों में सड़क पर पेंटिंग कराने की मांग भी आगरा व्यापार मंडल ने उठाई है। कहा कि सड़क पर निशान लगाए जाएं। उस निशान के भीतर ही वाहन खड़े किए जाएंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से हर मंच पर पुराने शहर के व्यापारी घने बाजारों में पार्किंग व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
जिला वाणिज्य बंधु की बैठक में मुद्दा उठने के बाद डीसीपी ट्रैफिक ने पार्किंग व्यवस्था नहीं होने तक कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जय पुरसनानी, राजीव गुप्ता, कन्हैया लाल राठौड़, संजय अरोड़ा, सुंदर चेतवानी, नितिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कमिश्नर को स दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के दस बाजारों में नहीं होंगे चालान। व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को सौंपी सूची।
Trending Videos