{"_id":"69ba09ccaf774029bf082dc0","slug":"tin-shed-collapses-three-dead-and-three-injured-in-mainpuri-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में बड़ा हादसा: रात में गिरा टीनशेड, बालक समेत तीन की मौत, तीन लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में बड़ा हादसा: रात में गिरा टीनशेड, बालक समेत तीन की मौत, तीन लोग हुए घायल
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी जिले के जटपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बच्चे समेत तीन की मौत की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। थाना कुरावली इलाके के गांव जटपुरा में मंगलवार रात हुए हादसे में एक आठ वर्षीय बालक समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। कुरावली थाना इलाके के गांव आटपुरा में बृजेश सिंह जाटव मंगलवार रात को परिवार सहित टीनशेड के नीचे सो रहे थे। रात को मकान की कच्ची दीवार पर रखी टीनशेड सो रहे लोगों पर गिर गई।
हादसे में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल सीएचसी कुरावली लाए गए। वहां चिकित्सक ने 40 साल की रूबी, आठ साल का दिलीप पुत्र बृजेश, 13 साल की देवी पुत्री बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया, पांच वर्षीय पल्लवी का उपचार चल रहा है।
Trending Videos