{"_id":"6a67530271e925f0f40865df","slug":"construction-of-state-institute-of-hotel-management-in-rampur-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रामपुर से निकलेंगे पांच सितारा होटलों के शेफ, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का निर्माण तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रामपुर से निकलेंगे पांच सितारा होटलों के शेफ, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का निर्माण तेज
Mon, 27 Jul 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:16 PM IST
सार
इस भवन में एक बड़ी प्रैक्टिकल लैब बनाई जा रही है। जिसका इंटीरियर एक पांच सितारा होटल की तरह ही डिजाइन कराया जाएगा। इसी सेट में रिसेप्शन, लॉबी, एक कक्ष और बड़ी रसोई भी बनाई जाएगी। जिसमें प्रशिक्षणार्थी अलग-अलग लजीज व्यंजन बनाना सीखेंगे।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का भवन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में कासिमपुर पावर हाउस के पास गांव रामपुर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का तीन मंजिला भवन तेजी से बनाया जा रहा है। यहां पर होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने वाले युवा पांच सितारा होटलों की तर्ज पर खाना बनाने और होटल का प्रबंधन करना सीखेंगे।
विज्ञापन
इसका निर्माण 49 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। यहां पर युवाओं के लिए 17 रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। जिसमें प्रतिवर्ष 1700 से अधिक युवक व युवतियों को होटल मैनेजमेंट में परास्नातक डिग्री, परास्नातक डिप्लोमा, स्नातक डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में अपग्रेड करने की मंजूरी 31 मार्च 2025 में दी थी। सितंबर 2025 में पर्यटन विभाग ने काम शुरू कराया। इसका निर्माण कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस यूपी जल निगम कर रहा है। अक्तूबर 2027 तक भवन बनाकर तैयार करना है।
विज्ञापन
बेहतरीन होटल का पूरा सेट होगा
इस भवन में एक बड़ी प्रैक्टिकल लैब बनाई जा रही है। जिसका इंटीरियर एक पांच सितारा होटल की तरह ही डिजाइन कराया जाएगा। इसी सेट में रिसेप्शन, लॉबी, एक कक्ष और बड़ी रसोई भी बनाई जाएगी। जिसमें प्रशिक्षणार्थी अलग-अलग लजीज व्यंजन बनाना सीखेंगे। यहां ग्राहकों के साथ सदव्यवहार करने और होटल प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
एकेडमिक ब्लॉक में अलग-अलग कक्षाएं और लैब बनाई जाएगी। इसके साथ ही प्रिंसिपल कक्ष, स्टाफ ऑफिस, एडमिशन ऑफिस, एकाउंट ऑफिस और स्टोर रूम बनाया जा रहा है। बाहर पार्किंग बनाई जा रही है। परिसर को हरियाली से सजाया जाएगा।