Buffalo Horns: गले में सज रहे भैंस के सींग से बने गहने, बन रहे स्टाइलिश बटन और घरेलू सामान
अलीगढ़ की मीट निर्यातक इकाइयों में रोजाना पांच हजार भैंसों की खपत हो रही है। जिससे 10 हजार से अधिक सींग और 20 हजार खुर निकलते हैं। जिसकी आपूर्ति मुरादाबाद, संभल और दिल्ली तक हो रही है। वहां इनसे कई तरह के खूबसूरत उत्पाद बनते हैं, जिनकी मांग पूरी दुनिया में हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भैंस के सींग से बने एक हॉर्न नेकलेस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 से 25 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये में 1449 से 2416 रुपये तक पहुंच गई है। इससे बने अन्य गहने, बर्तन और बटन भी मांग बढ़ने के कारण महंगे हो रहे हैं। इनको बनाने के लिए सींग और खुरों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसका फायदा अलीगढ़ की मीट निर्यातक इकाइयों को हो रहा है।
अलीगढ़ की मीट निर्यातक इकाइयों में रोजाना पांच हजार भैंसों की खपत हो रही है। जिससे 10 हजार से अधिक सींग और 20 हजार खुर निकलते हैं। जिसकी आपूर्ति मुरादाबाद, संभल और दिल्ली तक हो रही है। वहां इनसे कई तरह के खूबसूरत उत्पाद बनते हैं, जिनकी मांग पूरी दुनिया में हो रही है। पहले इनसे कुछ चुनिंदा चीजें ही बनती थीं, लेकिन अब कई प्रकार के आइटम बन रहे हैं। जिससे सींग और खुरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इनकी कीमत भी बढ़ रही है। आलम ये है कि सींग और खुर लेने के लिए अलीगढ़ की इकाइयों पर सिफारिशी फोन तक कराए जा रहे हैं ताकि माल उचित भाव में और समय से पहले मिल सके।
मीट निर्यात इकाइयों से रोजाना बड़ी मात्रा में सींग और खुर निकलते हैं। इनकी आपूर्ति मुरादाबाद, संभल और दिल्ली की इकाइयों में होती है, जहां इनसे नेकलेस, कंघे, बटन से लेकर बर्तन तक बनाए जाते हैं। इनकी आनलाइन खरीदारी पूरी दुनिया में हो रही है और यह कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। - डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन विज्ञापन
यह सामान बन रहा
1- नेकलेस, ब्रेसलेट, चूड़ी, कंगन, पेंडेंट, हेयरपिन, कंघे और अन्य शृंगार साम्रगी
2- रेडीमेड गारमेंट और शर्ट, जैकेट व कोट में लगने वाले स्टाइलिश बटन आदि
3- चम्मच, कांटे, कटोरे, कप, मग, चाकू और कटार रखने वाली मयान
4- कुत्तों-बिल्लयों के चबाने के लिए हड्डियां, दीवार पर सजाए जाने वाले शोपीस
रोजाना कारोबार
सींग लगभग 250 से 300 और खुर 100 से 120 रुपये प्रति किलो के भाव में
स्टाइलिश गहने खरीदें तो पूछ लें
बाजार में भैंस की सींग से बने कई स्टाइलिश गहने बिक रहे हैं, इसलिए गहने खरीदने से पहले इसकी जानकारी जरूरी करें कि वह किस चीज से बना है। कई बार इनको प्लास्टिक और पत्थर से बना हुआ विदेशी गहना बताकर भी बेचा जाता है।