फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hearing in Aligarh MP Satish Gautam educational qualification case postponed

Aligarh: सांसद सतीश गौतम की शैक्षणिक योग्यता मामले में सुनवाई टली, अब 3 अगस्त को होगी अगली पेशी

Mon, 27 Jul 2026 06:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 27 Jul 2026 06:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र दाखिल करते समय सांसद सतीश गौतम पर अपनी शैक्षणिक योग्यता छुपाने का आरोप है। भ्रष्टाचार विरोधी सेना एवं राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने सांसद सतीश गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Hearing in Aligarh MP Satish Gautam educational qualification case postponed
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम की कथित तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता छुपाए जाने से जुड़े मामले में 27 जुलाई 2026 होने वाली सुनवाई टल गई है। न्यायालय में अवकाश होने के कारण मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त 2026 को होगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ एमपी-एमएलए कोर्ट ने सांसद सतीश गौतम को नोटिस जारी कर 27 जुलाई तक अपनी आपत्ति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। यह पूरा कानूनी विवाद 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र दाखिल करते समय सांसद सतीश गौतम पर अपनी शैक्षणिक योग्यता छुपाने का आरोप है। 
विज्ञापन


इसी को आधार बनाते हुए अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी और भ्रष्टाचार विरोधी सेना एवं राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने 21 मार्च 2025 को अलीगढ़ के एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद सतीश गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed