सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar at Aligarh's Tikaram Degree College Aligarh

Aligarh News: टीकाराम डिग्री कॉलेज में हंगामा, छात्रा को ले जाने आए तीन युवक पकड़े, पूर्व मेयर भी पहुंचीं

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के इरादे से कॉलेज पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से तीनों युवकों को पकड़ लिया।

Uproar at Aligarh's Tikaram Degree College Aligarh
थाने में शिकायत करतीं पूर्व मेयर शकुंतला भारती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीकाराम डिग्री कॉलेज में 12 मार्च को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में तीन युवकों को पकड़ लिया गया। मामले को लेकर लोगों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

Trending Videos


खैर रोड स्थित जलालपुर की रहने वाली एक छात्रा कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोप है कि तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के इरादे से कॉलेज के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मामले की जानकारी कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों को हो गई, जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से तीनों युवकों को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने युवकों को उनकी बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed