Prayagraj : प्रॉपर्टी डीलर इरफान हत्याकांड का मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी गिरफ्तार, घोषित है 25 हजार का इनाम
करेली में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास आठ अप्रैल को आसिफ दुर्रानी ने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी, माफिया अतीक अहमद गैंग का सक्रिय शूटर रहा है। इस पर 25,000 रुपये का इनाम है। इसके खिलाफ धूमनगंज समेत कई थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या, लूट, फिरौती, रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के हैं। इसकी तलाश में कई टीमें लगाई गईं थीं।
सरेआम गोली मारकर की गई थी हत्या
करेली में प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान गद्दी की आठ अप्रैल को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। पुलिस की छानबीन में आसिफ का कनेक्शन माफिया अतीक अहमद से मिला। यह अतीक अहमद के आईएस -27 गैंग का शार्प शूटर था। इसके खिलाफ 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में पीडीए ने इसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था।

कमेंट
कमेंट X